Saturday, March 7

टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिसन भारत और श्रीलंका में खेला गया। इसमें अब तक कई टीमें यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हालाँकि कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने दो बार इस चैंपियनशिप को जीता हैं।

भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। साल 2007 से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा हैं और हर दो सालों में खेला जाता हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक किन टीमों ने कब कब टी20 वर्ल्ड कप जीता हैं।

सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने दो बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उसका बाद आखिरी बार हुए टूर्नामेंट को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर न सिर्फ पहली बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था बल्कि छोटे फॉर्मेट को भारत में पॉपुलर करने में भी अहम भूमिका निभायी थी।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ही एकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने दो बार ख़िताब जीता हैं।

2007 से लेकर अब तक टी20 वर्ल्ड कप के चैंपियंस

साल विजेता उपविजेता फाइनल में जीत का अंतर विजेता कप्तान
2007 भारत पाकिस्तान 5 रन से जीत महेंद्र सिंह धोनी
2009 पाकिस्तान श्रीलंका 8 विकेट से जीत यूनुस खान
2010 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीत पॉल कॉलिंगवुड
2012 वेस्टइंडीज श्रीलंका 36 रन से जीत डैरेन सैमी
2014 श्रीलंका भारत 6 विकेट से जीत लसिथ मलिंगा
2016 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 4 विकेट से जीत डैरेन सैमी
2021 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीत एरोन फिंच
2022 इंग्लैंड पाकिस्तान 5 विकेट से जीत जोस बटलर
2024 भारत दक्षिण अफ्रीका 7 रन से जीत रोहित शर्मा
2026

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version