T20 World Cup 2026 Final: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर तीसरी बार इस खिताब को जीता है। इसके चलते हुए इस टूर्नामेंट को जीतने वाली भारतीय टीम और रनरअप रही न्यूजीलैंड की टीम को आईसीसी की तरफ से प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम दी गई है।
इसके अलावा इस बार सुपर-8 से ही बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम को भी प्राइज मनी में करोड़ों रुपये मिले हैं। आइए जानते हैं कि किस टीम को कितनी प्राइज मनी मिली है।
भारतीय क्रिकेट टीम पर हुई पैसों की बारिश :-
टी-20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट के लिए इस बार आईसीसी ने कुल प्राइज मनी 103 करोड़ रुपये की रखी थी। यह कुल प्राइज मनी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच बंटने वाली थी। इसके चलते हुए अब टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज करते हुए यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

इसके बाद इस ट्रॉफी को जीतने के बाद टीम इंडिया को प्राइज मनी के रूप में मिलियन डॉलर यानि लगभग 27.50 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले हैं। जबकि दूसरी तरफ इस फाइनल मैच को हारने और रनरअप रही न्यूजीलैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर आईसीसी की तरफ से मिले हैं।
सेमीफाइनलिस्ट टीमों को मिले इतने करोड़ रूपये :-

टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमों को जिनमें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम थी उन पर भी पैसों की जमकर बरसात हुई है। क्यूंकि इन दोनों टीमों को एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) ईनाम के तौर पर मिले हैं।
पाकिस्तान टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़ों रुपये :-
इसके अलावा जैसा की हमने ऊपर बताया था कि आईसीसी ने इस बार टी-20 विश्व कप 2026 के प्राइज मनी के लिए 103 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। तो अब ऐसे में न केवल विनर, रनरअप और सेमीफाइनलिस्ट बल्कि बाकी की टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले हैं।

इसके चलते हुए इस बार 5वें से 12वें स्थान तक की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग ₹3.48 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। जबकि इस बार 13वें से 20वें पायदान पर रहने वाले टीमों के लिए एक समान 0.25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी निर्धारित की गई है। इसके चलते हुए अब ऐसे में सुपर-8 से ही बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भी इस बार लगभग 3.48 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले हैं।

