Saturday, June 20

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ने वॉर्म अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 240 रन ठोक कर अपनी ताकत दिखा दी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म अप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 240 रन बना दिए। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से अंत तक आक्रामक रुख बनाए रखा।

ईशान किशन ने की विस्फोटक शुरुआत, पॉवरप्ले में ही मैच आया भारत के हाथ

इस मुकाबले में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। इसके बाद वह रिटायर्ड आउट करा दिए गए, ताकि बाकी बल्लेबाजों को भी बल्लेबाजी का मौका मिल सके। इस समय तक भारत 5.4 ओवरों में 80 रन बनाकर पूरी तरह मैच पर हावी हो चुका था।

अभिषेक शर्मा भी हुए रिटायर्ड हर्ट, लेकिन आक्रामक बल्लेबाजी रही जारी

ईशान के बाद अभिषेक शर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 18 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अभिषेक शर्मा भी टीम की रणनीति के तहत रिटायर्ड हर्ट करा दिए गए। इस फैसले के बावजूद भारत की रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा और साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लगातार दबाव में रहे।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाया रन रेट

इसके बाद तिलक वर्मा ने मैदान संभाला और सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रन बना दिए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तेजी से रन बनाए और 16 गेंदों पर 30 रन जोड़े। दोनों की साझेदारी के दम पर भारत ने 13 ओवरों के अंदर 167 रन बना लिए।

डेथ ओवर्स में हार्दिक pandya का कहर

आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी को पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या आउट हुए, लेकिन तब तक भारत 240 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच चुका था।

शुरू से दबाव में रही साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की ओर से क्वेना मफाका और मार्को यानसेन को एक एक विकेट मिला। अनरिच नॉर्खिया को भी एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने 3 ओवर में 57 रन खर्च कर दिए। कागिसो रबाडा और बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे और रन लगातार निकलते रहे।

भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 240 रन बनाए। इस दौरान टीम का रन रेट 12 रहा, जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक मजबूत संकेत है। अब साउथ अफ्रीका के सामने इस बड़े स्कोर का पीछा करने की कड़ी चुनौती होगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version