Saturday, February 28

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज खत्म हो चुका है और सुपर 8 शुरू होने वाला है। यह स्टेज सभी टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। क्योंकि अब हर मुकाबला लगभग नॉकआउट ही होने वाला है। जो भी टीम अब मैच हारेगी, वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि बची हुई 8 टीमों में से कौन सी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये टीमें करेंगी सेमीफाइनल में क्वालीफाई

इंडिया

टीम इंडिया इस टी20 वर्ल्ड कप को जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले काफी आसानी से जीते हैं। घर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में उन्हें कंडीशंस का काफी फायदा भी मिल रहा है और इसके साथ ही उनकी टीम काफी मजबूत है।

उनके पास 8 नंबर तक बल्लेबाजी है और गेंदबाजी में भी उनके पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं। इसलिए इस बार फिर से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकती है।

साउथ अफ्रीका

पिछली बार की रनर-अप साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत है। उन्होंने अपने सभी लीग स्टेज के मैच जीतते हुए सुपर 8 में जगह बनाई थी। उनकी टीम तो अच्छी है ही, लेकिन उन्हें भारत में एक ही ग्राउंड पर अपने लगभग ज्यादातर मुकाबले खेलने का फायदा भी मिलेगा।

अफ्रीका की टीम के ग्रुप स्टेज के ज्यादातर मैच अहमदाबाद में हुए थे और सुपर 8 के भी 2 मैच अहमदाबाद में होने हैं। उन्हें कंडीशंस का अच्छे से पता है और वे उसका भरपूर फायदा भी उठाएंगे। इसलिए वे भी दोबारा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

श्रीलंका

श्रीलंका की टीम को भले ही आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वे अपने घर में काफी मजबूत हैं। लंका के ग्रुप में सेना कंट्री की दो टीमें हैं, जो स्पिन अच्छा नहीं खेल पाती हैं। इस बार टूर्नामेंट में लो स्कोरिंग मैच हो रहे हैं, जहां स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाज काफी मददगार हो रहे हैं और लंका के पास वैसे खिलाड़ी भी हैं।

इसके साथ ही श्रीलंका के पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो मुश्किल पिच पर भी आसानी से रन बना सकते हैं। इसलिए लंका की टीम इस बार सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम हमेशा से आईसीसी इवेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। भले ही यह टूर्नामेंट सबकॉन्टिनेंट में खेला जा रहा हो, लेकिन उनके पास काफी अच्छे स्पिनर्स होने के साथ-साथ तेज गेंदबाज भी हैं। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी भी काफी शानदार है। उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए वे एक बार फिर से सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version