T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सोमवार, 23 फरवरी को सुपर-8 का चौथा मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बीच खेला जाएगा।
इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम ने अपने ग्रुप चरण के सभी चारों मैचों में जीत दर्ज की थी। जबकि जिम्बाब्वे की टीम ने अपने ग्रुप चरण के 3 मैच जीते थे और एक मैच बारिश से रद्द हो गया था। इसके अलावा आइए अब ऐसे में इस मैच से जुड़ी सभी अहम बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
वेस्टइंडीज टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
इन दोनों टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक कुल 4 मैच ही खेले गए हैं। वहीं इन मैचों में खेलते हुए कैरेबियाई टीम को इनमें से 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम केवल एक मैच ही जीत पाई है।

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच टी-20 विश्व कप में खेला गया एकमात्र मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम ने जीता था। जबकि जिम्बाब्वे की टीम को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ एकमात्र जीत साल 2010 में मिली थी। वहीं अब ऐसे में यह टीम 16 साल बाद कैरेबियाई टीम के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी।
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज :-
इस टूर्नामेंट में अभी तक वेस्टइंडीज की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। तभी तो अब ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में आज भी कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। वहीं आज भी यह टीम सुपर-8 में भी ग्रुप चरण के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने का प्रयास करेगी। इस टीम को ब्रैंडन किंग और शाई होप की सलामी जोड़ी से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-
जिम्बाब्वे की टीम भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। क्यूंकि इस टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो आज उनकी टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि कप्तान सिकंदर रजा आज फिर से अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों में छाप छोड़ना चाहेंगे।

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, और ब्लेसिंग मुजरबानी।
कैसी रहेगी आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 23 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों पर आज रहेंगी सभी की नजरें :-
वेस्टइंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपने पिछले 10 मैचों में 174.76 की स्ट्राइक रेट से 367 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज ब्रेंडन किंग 9 मैचों में 239 रन बना चुके हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने पिछले 10 मुकाबलों में 130.03 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं।

जबकि कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से भी 10 मैचों में 305 रन आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने पिछले 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी भी अपने 4 मैचों में 9 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

