IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का अंतिम मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। क्यूंकि अब इस मैच से ही यह फैसला होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या वेस्टइंडीज की टीम। तभी तो अब ऐसे में ईडेन-गार्डन्स में होने वाला यह मैच इन दोनों के लिए काफी खास है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि इस मैदान पर कैरेबियाई टीम के आंकड़े कैसे रहे हैं।
ईडन गार्डन्स पर ऐसा रहा है वेस्टइंडीज टीम का रिकॉर्ड :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के इतिहास में ईडन-गार्डन्स के मैदान पर अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं। तब इन तीनों ही मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत मिली है। क्यूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेटों से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था।

इसके बाद फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इस टीम ने स्कॉटलैंड टीम को 35 रन से हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने इटली की टीम को भी 42 रन के बड़े अंतर से हराया था। लेकिन अब ऐसे में उनके इस रिकॉर्ड को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि कैरेबियाई टीम इस अहम मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आएगी।
टीम इंडिया के सामने नहीं चलता है वेस्टइंडीज का जादू :-
इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में भले ही वेस्टइंडीज की टीम इस ईडन गार्डन्स के मैदान पर नहीं हारी है। जबकि द्विपक्षीय सीरीज में भारत के सामने इस मैदान पर ही कैरेबियाई टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

तब इन सभी मैचों को भारतीय टीम ने जीता था। इन दोनों के बीच मैचों का सिलसिला साल 2018 से शुरू हुआ था। उस समय टीम इंडिया ने 5 विकेट से मैच जीता था। इसके बाद फिर साल 2022 में भी तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब इसको भी भारतीय टीम ने जीतकर अपने नाम किया था।
अब 1 मार्च को खेला जाएगा इन दोनों के बीच अहम मैच :-
टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम ने अभी तक अपने 2 मैच खेले हैं। लेकिन इस बीच उनको एक मैच जीत और एक में हार मिली है। अब टीम इंडिया के 2 अंक हैं। इसके अलावा आगामी रविवार 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन-गार्डन्स में मुकाबला खेला जाने वाला है। लेकिन इन दोनों के बीच अब यह मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं होगा। क्यूंकि इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इसके अलावा अब सीए में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में से जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह 4 अंको के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी। इसके अलावा इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बाद अब यह देखने वाली बात होगी कि नॉकआउट में पहुंचने वाली दूसरी टीम इन दोनों में से कौन सी होगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

