T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 इस समय काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा इसमें अब आगामी 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 मार्च को खेलने वाली है।
अब सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।इसके चलते हुए अब ग्रुप-G1 में भारतीय टीम शामिल है। वहीं इस ग्रुप की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश में धुल गया था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो गई है। क्यूंकि अब जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि सुपर-8 में टीम इंडिया को कब-कब और किन-किन टीमों से अपना मैच खेलना है।
जानिए भारतीय टीम का सुपर-8 का शेड्यूल :-
3 out of 3 wins & #TeamIndia are into Super 8! 💙
Which other team from Group A is likely to move to next stage? 👀
ICC Men's #T20WorldCup | #INDvNED | WED, 18 FEB, 6 PM! pic.twitter.com/tPXHuk5VBc
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अपने तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान की टीम को हराने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके बाद अब नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद भारतीय टीम को सुपर-8 में 3 मैच खेलने हैं।

इसमें भारतीय टीम का पहला मैच आगामी 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ होगा। जबकि दूसरा मैच आगामी 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ होगा। वहीं भारतीय टीम का तीसरा मैच आगामी 1 मार्च को वेस्टइंडीज की टीम के साथ होगा।
आज फिर एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया :-
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने शुरुआती 3 लीग मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। लेकिन अभी इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के साथ आज 18 फरवरी को होने वाला है।

वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तभी तो अब अपने इस अंतिम लीग मैच को जीतकर टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

