IND vs NZ FINAL: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। क्यूंकि पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
वहीं इसके बाद अब बीते दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को काफी रोमांचक सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा आइए जानते है कि अब आप सभी को इस फाइनल मैच से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बताते हैं।
किस दिन खेला जाएगा IND VS NZ FINAL मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अब टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रैंड फाइनल में एंट्री मार ली है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगामी 8 मार्च, रविवार को खेला जाने वाला है।
कितने बजे शुरू होगा यह फाइनल मैच :-
टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले भी बाकि सभी मैचों की तरह ही शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे।
आइए जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मैच:-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम इस आईसीसी ट्रॉफी को भी उठाएगी। जबकि हारने वाली टीम इस टूर्नामेंट की रनरअप कहलाएगी।
कब और कहां लाइव देख सकते हैं यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाले इस फाइनल मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके अलावा सभी क्रिकेट फैंस IND VS NZ Final को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। जबकि मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







