टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हैं। अब तक इस मल्टी नेशन इवेंट में काफी रोमांचक मैच देखने को मिले हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के मुकाबले ख़त्म होने वाला हैं। इंडिया का आखिरी ग्रुप स्टेज गेम नीदरलैंड्स के खिलाफ होना हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी जबकि नीदरलैंड्स टूर्नामेंट को जीत के साथ ख़त्म करना चाहेगी।
भारत में इंडिया बनाम नीदरलैंड्स मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
टीवी- स्टार स्पोर्ट्स
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार
इंडिया बनाम नीदरलैंड्स मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम नीदरलैंड्स मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
टीम इंडिया स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
नीदरलैंड्स स्क्वाड
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार







