T20 World Cup: इस बार टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। इस दौरान टूर्नामेंट का इतिहास रोमांच, छक्कों और यादगार पारियों से भरा रहा है। वहीं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बड़े मंच पर लगातार रन बनाकर खुद को साबित भी किया है।
लेकिन उन दबाव भरे मुकाबलों में इन दिग्गजों की पारियों ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई थी बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना स्थान पक्का किया था। इसके चलते हुए आइए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. विराट कोहली : 1,292 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 विश्व कप में 35 मैच की 33 पारियों में खेलते हुए 58.72 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 128.81 की स्ट्राइक रेट से 1,292 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस मेगा टूर्नामेंट में अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

जबकि इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा है। इस बीच उनके बल्ले से 111 चौके और 35 छक्के भी आए हैं। लेकिन उन्होंने साल 2024 के टी-20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
2. रोहित शर्मा : 1,220 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर अन्य भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए 1,000+ रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में 34.85 की बल्लेबाजी औसत और 133.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,220 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 12 अर्धशतक भी आए हैं।

जबकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 के संस्करण में खेलते हुए 8 पारियों में 36.71 की बल्लेबाजी औसत से 257 रन बनाए थे। उन्होंने भी साल 2024 के विश्व कप को जीतने के बाद इस फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
3. महेला जयवर्धने : 1,016 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2007 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह इस टूर्नामेंट में साल 2014 में खेले थे।

इस दौरान उन्होंने 31 मैच की 31 पारियों में खेलते हुए 39.07 की बल्लेबाजी औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1,016 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक भी आएथे। इस मेगा टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रन का रहा था।
4. जोस बटलर : 1,013 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 35 मैचों की 34 पारियों में खेलते हुए 42.20 की बल्लेबाजी औसत और 147.23 की स्ट्राइक रेट से 1,013 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 101 रन का रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से अभी तक 91 चौके और 43 छक्के भी आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

