T20 World Cup: इस बार टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कई सफल कप्तान साबित हुए हैं। जबकि इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिहाज से डेरेन सैमी ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुआई में सर्वाधिक 2 बार कैरेबियाई टीम विजेता बनीं है।
लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी कप्तान हुए हैं जिनके नेतृत्व में टीम का जीत-प्रतिशत तो बेहतर रहा है लेकिन वह अपनी टीम को इसका खिताब नहीं बना दिला सके हैं। आइए इस बीच टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी : 21 जीत :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके अलावा धोनी ने 5 अन्य टी-20 विश्व कप अभियानों में भारत का नेतृत्व किया था। इस दौरान उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को 21 मैच में जीत दिलाई थी जबकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 11 मैच में हार मिली थी। वहीं इस बीच उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा था। इसके अलावा इसमें साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक बॉल आउट की जीत भी शामिल है।
2. केन विलियमसन : 14 जीत :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। क्यूंकि वह न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी साल 2016 में की थी। जबकि आखिरी बार उन्होंने साल 2024 में अपनी टीम का नेतृत्व किया था। इसके चलते हुए उनके नेतृत्व में कीवी टीम ने टी-20 विश्व कप में 21 मैच खेले थे।

इनमें से कीवी टीम को 14 में जीत मिली थी। जबकि 7 में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 66.66 का रहा था। लेकिन इस दौरान उनकी अगुवाई में कीवी टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई थी। जबकि उनकी अगुआई में यह कीवी टीम साल 2021 में उपविजेता रही थी।
3. रोहित शर्मा : 12 जीत :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2024 में खिताब जीता था। तब उस संस्करण में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए यह खिताब जीता था। वहीं क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके नेतृत्व में भारत ने 14 मैच खेले थे।

जिनमें से 12 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है। जबकि इस दौरान केवल 2 मैच में ही टीम इंडिया हारी है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 85.71 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान 49 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जीते हैं। इस बीच उन्होंने भारतीय टीम की केवल 62 मैच में ही कप्तानी की है।
4. इन कप्तानों के नेतृत्व में टीमों ने जीते 10 से अधिक मैच :-
इस सूची में चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से 4 खिलाड़ी डैरेन सैमी, ग्रीम स्मिथ, बाबर आजम, कुमार संगाकारा का नाम आता है। क्यूंकि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने साल 2012 और 2016 में डैरेन सैमी की कप्तानी में 2 बार टी-20 विश्वकप जीता था। इस दौरान उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में 11 मैच जीते थे जबकि 5 मैच में उनकी टीम को हार मिली थी।

उनके अलावा ग्रीम स्मिथ ने भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए 16 टी-20 विश्व कप मैचों में से 11 मैच में जीत हासिल की थी। इसके अलावा बाबर आजम की कप्तानी में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए 11 मुकाबले जीते और 5 में हार झेली थी। वहीं कुमार संगाकारा की कप्तानी में भी श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए 10 मैचों में जीत दर्ज की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

