टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज ख़त्म हो चुका हैं और अब बारी है सुपर 8 की। सुपर 8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पिछले टूर्नामेंट के फाइनल का रिकैप होना हैं। भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होना हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।
IND vs SA: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म
SA: साउथ अफ्रीका की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी रही हैं। उन्होंने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 4 जीत दर्ज दर्ज की हैं और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
लास्ट 5 मैच- W. W. W. W. L
IND: वहीं इंडिया की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। टीम इंडिया ने अपने पिछले 5 मैचों में सभी में जीत हासिल की हैं।
लास्ट 5 मैच- W. W. W. W. W
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर सपाट विकेट देखने को मिलती है, जिसमें रन बनाना काफी आसान होता हैं।
अहमदाबाद में अब तक 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें 10 बार पहले खेलने वाली और 5 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
टोटल मैच- 15
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 5
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 10
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 189
2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 162
हाईएस्ट स्कोर- 234/4 इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड
लोएस्ट स्कोर- 66/10 न्यूज़ीलैंड बनाम इंडिया
हाईएस्ट टोटल चेज़– 178/3 साउथ अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड
लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 185/8 इंडिया बनाम इंग्लैंड
कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 में इस ग्राउंड पर अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा हैं।
मैच– 4
जीत– 2
हार– 1
टाई– 1
इंडिया की टीम ने टी20 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 मैच खेले हैं जिसमें 7 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
मैच- 9
जीत- 7
हार- 2
IND vs PAK: हेड टू हेड (पिछले 10 मैचों में )
इंडिया– 8
साउथ अफ्रीका– 2
रद्द– 0
IND vs SA: हेड टू हेड (टी20 वर्ल्ड कप में)
इंडिया– 5
साउथ अफ्रीका– 2
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका: वेदर रिपोर्ट
तापमान- 33.8˚C
ह्यूमिडिटी- 28%
बारिश के चांस- 1%
कौन जीत सकता है यह मैच?
इस मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि चेस करते हुए ड्यू का रोल काफी अहम रहने वाला हैं। अहमदाबाद में भले ही टीमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा मैच जीतती हैं लेकिन उसके बाद भी टीमें चेस करना पसंद करती हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 64% हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 36% हैं।
बैटिंग फर्स्ट जीत- 64%
बैटिंग सेकंड जीत- 36%
दोनों टीमों की हालिया फॉर्म काफी अच्छी हैं। दोनों टीमें अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची हैं। रिकार्ड्स की बात करें, तो इंडिया की टीम अफ्रीका से आगे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भी इंडिया की टीम अफ्रीकी टीम पर बाजी मारती हैं। इस टूर्नामेंट में भी इंडिया ने प्रोटियाज़ को 5 मैचों में हराया और 2 में ही जीतने दिया हैं।
वहीँ मैच जीतने की बात की जाए, तो उसमें इंडिया के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि वो अफ्रीका से हाल में हुई सीरीज में भी जीती थी।






