Wednesday, February 11

Google News Sports Digest Hindi

Women T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को फाइनल में हराकर महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का खिताब जीत लिया है। न्यूजीलैंड महिला टीम पहली बार टी 20 विश्व कप (Women T20 World Cup 2024) जीती है। वहीं इस बार महिला टी 20 विश्व (Women T20 World Cup 2024) को नया चैंपियन भी मिल गया है। इससे पहले हम बता देना चाहते है कि न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्व कप कभी नहीं जीता है।

Women T20 World Cup 2024 32 रनों से हारी दक्षिण अफ्रीका टीम :-

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका टीम को 159 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं इस मुकाबले में दखिन अफ्रीका की महिला बल्लेबाज कप्तान लौरा वॉल्वार्डाट ने ही कुछ रन बनाए थे। लेकिन उसके बाकि के सभी बल्लेबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

कप्तान लौरा वॉल्वार्डाट ने इस मुकाबले में 27 गेंद पर 33 रन बनाए। वहीं इसके बाद अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जिसके चलते हुए अफ्रीका की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। जिसके चलते हुए वह इस मुकाबले को 32 रनों से हार गई।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की शानदार बोलिंग :-

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

न्यूजीलैंड की महिला टीम की तरफ से उनकी गेंदबाज रोजमेरी मायर और एमिला केर ने काफी शानदार गेंदबाजी की। इस मुकाबले में मायर ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 2 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि एमिला केर ने भी अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं कार्सन, जोनास और ब्रूक ने भी 1-1 विकेट लिया।

न्यूजीलैंड ने बनाए 158 रन :-

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जबकि न्यूजीलैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। वहीं इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने बल्लेबाज सूजी बेट्स के 32, एमिला केर के 43, ब्रूक हालिडे के 38 रनोंकी मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए थे।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

वहीं इस फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाज नॉनकुलुलेको मल्बा ने अपनेव 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा गेंदबाज खाका ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 44 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं इसके अलावा गेंदबाज ट्रायन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया। जबकि गेंदबाज क्लेर्क ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

टी 20 विश्व कप के लिए अफ्रीका टीम को करना होगा इंतजार :-

दक्षिण अफ्रीका की पुरुष और महिला टीम अभी तक कोई भी टी 20 या वनडे विश्व कप (Women T20 World Cup 2024) जीतने में सफल नहीं हुई है। क्यूंकि इसी साल अफ्रीका की पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप का फाइनल खेला था और वह तब भारतीय टीम से इस मुकाबले को हार गई थी।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

वहीं इसके बाद अब महिला टीम भी इस महिला टी20 विश्व कप (Women T20 World Cup 2024) के फाइनल में पहुंची थी लेकिन अब वह न्यूजीलैंड की महिला टीम से मुकाबला हार गई है। तभी तो अभी दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को इसके लिए इन्तजार करना पड़ेगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version