Monday, February 2

Women’s T20 World Cup: इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। जबकि भारतीय टीम अपना अभियान 4 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ करने वाली है। वहीं क्या आपको पता है महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज कौन हैं।

अगर नहीं तो आज हम आप को बताने वाले है। वहीं इन टॉप की 5 बल्लेबाजों में से कोई भी भारतीय नहीं है। क्यूंकि भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में नंबर 6 पर है। जिन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में खेलते हुए कुल 24 मैचों में 726 रन बनाए हैं।

Women’s T20 World Cup सूजी बेट्स :-

Suzie Bates
image source : X

सूजी बेट्स न्यूजीलैंड की महिला बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) ) में कुल 36 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने अभी तक कुल 1066 रन बनाए हैं। क्यूंकि वह महिला टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 94 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.13 का रहा है।

Women’s T20 World Cup मेग लैनिंग :-

Meg Lanning
image source : X

मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया की महिला बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) ) में 35 मैच खेले हैं। वहीँ इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 992 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 112.72 का रहा है। वहीँ उनका औसत 39.68 का रहा है। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से चार हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी आई है।

Women’s T20 World Cup एलीसा हीली :-

Alyssa Healy
image source : X

एलीसा हीली भी ऑस्ट्रेलिया की एक विकेटकीपर बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में 39 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 941 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 128.37 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 हाफ सेंचुरी निकली है।

Women’s T20 World Cup स्टेफिनी टेलर :-

Stephanie Taylor
image source : X

स्टेफिनी टेलर वेस्टइंडीज की महिला बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में 31 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनके बल्ले से 926 रन आए है। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 37.04 का और स्ट्राइक रेट 94.68 का रहा है। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से छह हाफ सेंचुरी निकली है।

Women’s T20 World Cup चार्लेट एडवर्ड्स :-

Charlotte Edwards
image source : X

चार्लेट एडवर्ड्स इंग्लैंड की महिला बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में 24 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनके बल्ले से 768 रन निकले है। वहीं इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 36.57 का जबकि स्ट्राइक रेट 103.93 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 5 हाफ सेंचुरी भी बनाई है।

ये भी पढ़ें: भारत अंडर-20 एएफसी क्वालीफायर में हारा, ईरान ने दी 1-0 से मात

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version