ZIM vs WI टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में शिमरॉन हेटमायर ने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर टूर्नामेंट के सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत के बाद 54 के स्कोर पर दो विकेट जरूर गंवाए, लेकिन हेटमायर ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने मात्र 19 गेंदों में पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
शिमरोन हेटमायर ने लगाई वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी
हेटमायर का यह अर्धशतक वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 के T20 वर्ल्ड कप में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक अब भी युवराज सिंह के नाम दर्ज
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में पचास रन पूरे किए थे। उस मुकाबले में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे, जिसने उन्हें सबसे तेज यह हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
- 12 गेंदें – युवराज सिंह (इंग्लैंड के खिलाफ, 2007)
- 17 गेंदें – स्टीफन माईबर्ग (आयरलैंड के खिलाफ, 2014)
- 17 गेंदें – मार्कस स्टोइनिस (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)
- 18 गेंदें – ग्लेन मैक्सवेल (पाकिस्तान के खिलाफ, 2014)
- 18 गेंदें – केएल राहुल (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
- 18 गेंदें – शोएब मलिक (स्कॉटलैंड के खिलाफ, 2021)
- 19 गेंदें – शिमरॉन हेटमायर (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2026)*
- 19 गेंदें – रोहित शर्मा (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2024)
- 19 गेंदें – दासुन शनाका (ओमान के खिलाफ, 2026)
- 19 गेंदें – ऐडन मार्करम (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2026)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

