IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इस बार दो बड़े उलटफेर किए थे। क्यूंकि पहले तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को ढोल चटाई थी। इसके बाद फिर उन्होंने श्रीलंका की टीम को भी पटखनी दी थी। तब यह टीम एक भी मैच हारे बिना सुपर-8 में पहुंची थी।
लेकिन अब सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ उनको करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम का सामना भारत की मजबूत टीम से होने वाला है। इससे पहले जिम्बाब्वे टीम के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
जिम्बाब्वे के हेड कोच ने भारत के खेलने के स्टाइल पर दिया बड़ा बयान :-
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा है कि हम जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हमारे खिलाफ काफी आक्रामक रुख अपनाएगी। इस बीच अब जस्टिन सैमन्स का मानना है कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब इस अहम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच अब हम आपको बता देना चाहते हैं कि बीते 23 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया था।

इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-8 में ही भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट भी खराब हुआ था। तभी तो अब ऐसे में जस्टिन सैमन्स को यह लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम शुरुआत में ही उनके खिलाफ हावी होकर खेलने की पूरी कोशिश करेगा।
वेस्टइंडीज के स्टाइल को अपनाएगा भारत :-

भारतीय टीम के खिलाफ इस अहम मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा है कि, “हम जानते हैं कि भारत इस अहम मैच में किस तरह से खेलने वाला है। अब उनके खेलने का तरीका भी वहीं रहेगा जो वेस्टइंडीज की टीम ने अपनाया था। वहीं इस अहम मैच में भारतीय टीम कोई भी कसार नहीं छोड़ने वाली है। इसके अलावा अब हमें अच्छी सीख मिली है कि हम दवाब से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत कहते हैं और कैसे बिना देर किए सोच-समझकर काम करते हैं।”
26 फरवरी को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच :-

जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ की गई अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं। चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और इस वजह से वहां शायद हमे थोड़ी ज्यादा आसानी होगी। लेकिन अब हम बता देना चाहते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का यह मैच आगामी 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

