T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए अभी तक भारतीय टीम अजेय रही है। इसके बाद अब सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना उन 3 टीमों से होने वाला है जो इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही हैं।
इन्हीं में जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल है। जबकि भारतीय टीम के सामने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम भी काफी मजबूत बताई जा रही है। इसके अलावा जिम्बाब्वे की टीम ने भी अभी तक जैसा खेल दिखाया है उससे टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे नहीं हारा अभी तक कोई मैच :-

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अपने इस शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने सभी को काफी हैरान किया है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए इस टीम ने अभी तक अपना कोई भी मैच नहीं हारा है। वहीं इस टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल की थी। जबकि उनका एक मैच नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया था बड़ा उलटफेर :-
इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की टीम ने इस बार अपने बल्ले और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया था।

वहीं जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर उसके सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया था। इसके बाद अब जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वलीफाई किया था। जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
भारत के लिए सिरदर्द बन सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-
इस टूर्नामेंट में खेलते हुए अपने अफ्ले ग्रुप स्टेज मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने ओमान की टीम को 8 विकेट से हराया था। इसके बाद फिर इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था। वहीं अब उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी।

क्योंकि भारत के सुपर-8 ग्रुप में जिम्बाब्वे की टीम को सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था। लेकिन अब जिस तरह से जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। यह टीम अब आगे उसी तरह से टीम इंडिया को भी हराकर बड़ा उलटफेर कर सकती है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ-साथ जिम्बाब्वे की टीम से भी सावधान रहना होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

