Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का 8वां मैच आज सोमवार, 9 फरवरी को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो में खेला जाने वाला है। वहीं आज यह ग्रुप-B का मैच होगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा इस समय टी-20 क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी हैं। तभी तो आज ऐसे में यह टीम जीत के साथ अपने बहियाँ की शुरुआत करना चाहेगी। जबकि इस बार जतिंदर सिंह ओमान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। आइए अब ऐसे में इस मैच का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

ऐसी हो सकती है आज जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा कई टीमों की तरफ से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं। तभी तो अब ऐसे में उनके इस अनुभव की टीम को काफी जरुरत होगी। इसके अलावा वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से मैच का पासा पलट सकते हैं। जबकि इस टीम की तेज गेंदबाजी की कमान ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगारावा के पास रहने वाली है। वहीं आज इन दोनों से पार पाना ओमान टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।

Zimbabwe Cricket Team
Zimbabwe Cricket Team

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : ब्रायन बेनेट, तडिवानाशे मरुमानी, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रेंडन टेलर, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगारावा।

इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है आज ओमान की टीम :-

ओमान क्रिकेट टीम के लिए इस समय हम्माद मिर्जा काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो आज ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली हैं। जबकि इस टीम की गेंदबाजी में जितेन रमणांदी से उनकी टीम को काफी उम्मीद रहेगी। तभी तो आज ऐसे में इस तेज गेंदबाज से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

Oman cricket team
Oman cricket team

ओमान की संभावित एकादश : जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आमिर कलीम, वसीम अली, करण सोनावले, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, जितेन रमणांदी, सुफयान महमूद, शकील अहमद और फैसल शाह।

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला है। तभी तो आज इन दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह आकलन करना होगा।

Sinhalese Sports Club Pitch Report
Sinhalese Sports Club Pitch Report

क्यूंकि इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों की काफी अहम भूमिका रहने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। तभी तो यहां पर बड़े स्कोर काफी मुश्किल से बनते हैं।

ऐसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञानं के अनुसार आज 9 फरवरी को कोलंबो में थोड़े बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज के इस मैच में बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। इसके चलते हुए आज के इस मैच में यहां बारिश का थोड़ा खलल देखने को भी मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मुकाबला :-

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा भारत में आज इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-

हम्माद मिर्जा ने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए कुल 208 रन बनाए हैं। जबकि विनायक ने 9 मैचों में खेलते हुए 140.71 की स्ट्राइक रेट से 197 रन अपने नाम किए हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे टीम की तरफ से बेनेट ने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए 405 रन बनाए हैं।

Sikandar Raza
image source vis getty images

जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने 10 मैचों खेलते हुए 259 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में अभी तक जितेन ने 7 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। इसके अलावा इवांस ने भी 10 मैचों में खेलते हुए 18 विकेट झटके हैं। तभी तो आज ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक बार फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version