IND vs BAN, t20 worldcup 2024: T20 worldcup 2024 में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 50 रनों से हरा दिया है। अब इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की टिकट भी पक्की कर ली है। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए।

T20 worldcup 2024 वहीं इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को टीम इंडिया ने 197 रनों लक्ष्य दिया। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम इन रनों को बनाने के लिए मैदान पर आई तो वह केवल 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन तक ही पहुंच सकी। इस प्रकार से बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले को 50 रनों से हार गई। इस जीत के साथ ही अब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
T20 worldcup 2024 भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया :-
T20 worldcup 2024 एंटीगुआ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश पर एक शानदार जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय टीम की इस टी 20 विश्व कप में ये लगातार पांचवीं जीत भी है। और अब इस जीत ही टीम इंडिया ने अपनी सेमीफाइनल की टिकट भी पक्की कर ली है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 196 रन बनाए।
वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम इस लक्ष्य को जब बनाने के लिए मैदान उतरी तो वह केवल 146 रन पर ही रुक गई और इस मुकाबले को भारतीय टीम से 50 रनों से हार बैठी।

इस मुकाबले में सभी भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 19 रन ही देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव के अलावा इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने भी दो – दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट किया। इसी के साथ हार्दिक पांड्या ने भी इस मुकाबले में 1 विकेट लिया।
T20 worldcup 2024 भारत ने बांग्लादेश को दिया था 197 रनों का लक्ष्य :-
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी निभाई।
रोहित शर्मा इस मुकाबले में 11 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट कोहली ने 28 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 6 ही रन बनाए। उनके बाद ऋषभ पंत भी इस मुकाबले में 24 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद शिवम दूबे भी इस मुकाबले में 24 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए हार्दिक पांड्या ने भी इस मुकाबले कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 27 गेंद पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। उनके तूफानी अर्धशतक के चलते ही टीम इंडिया इस मुकाबले में 196 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई।
ये भी पढ़ें: “मुझे इन लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए था।” – भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के पद से हटाए जाने पर बोले इगौर स्टिमैक

