Sunday, February 8

Under 19 Team India Announced: आगामी 2 दिसंबर से अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भारत की युवा टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी सहित एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम की कमान कौन संभालने वाला है और किन-किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

कौन होगा भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान :-

आगामी 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले ACC पुरुष अंडर19 एशिया कप के लिए बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने भारत की अंडर-19 टीम का चयन कर लिया है। वहीं इस बार भारतीय स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा सहित कई विस्फोटक खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

जबकि भारतीय टीम की कमान एक बार फिर आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। जबकि विहान टीम के उपकप्तान रहने वाले हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में एक बार फिर से सभी की नजरें विस्फोटक बल्लेबाज वैभव पर टिकी रहेंगी। क्यूंकि सभी को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।

2 ग्रुप में बंटी हैं कुल 8 टीमें :-

ग्रुप ए : भारत, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 3

ग्रुप बी : बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 2

आगामी 12 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट :-

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत इस बार आगामी 12 दिसंबर से होने वाली है। जबकि आगामी 15 दिसंबर को इस टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मैच यानि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिलेगी।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम :-

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय खिलाड़ी : राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे, बी.के. किशोर, आदित्य रावत

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version