Team India Captain: टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत की ख़ुशी में एक तरफ हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी मना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ देर बाद ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस टी 20 क्रिकेट से अपने सन्यास का ऐलान कर दिया था।
Team India Captain हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी 20 क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। परन्तु अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में एक नए कप्तान की जरुरत पड़ेगी। इसलिए आइए जानते है वो कौन से तीन खिलाडी है जो अब रोहित शर्मा की जगह टी 20 टीम के कप्तान बन सकते है।
Team India Captain हार्दिक पांड्या :-
Team India Captain इस बार टी 20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया था। इस बार हार्दिक पंड्या ने इस टी 20 विश्व कप में बल्ले और गेंद दोनों से ही काफी अच्छा योगदान दिया था। हार्दिक पंड्या ने अब तक टी 20 में भारत के लिए 16 मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की है। इन 16 मुकाबलों में से उन्होंने टीम को 10 मुकाबलों में जीत भी दिलाई है।

Team India Captain हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में भी कप्तानी की है। साल 2022 में हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस पहली बार में ही चैंपियन बनी थी। हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज पर भी जीत दर्ज की थी। टी 20 में हार्दिक को कप्तानी का अनुभव भी है और वो इसमें सफल भी हुए है। लेकिन अब इस बार कप्तान कौन बनेगा ये सब फैसला तो भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर ही निर्भर करता है।
Team India Captain ऋषभ पंत :-
ऋषभ पंत टीम इंडिया के बहुत ही शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज है। साल 2022 में दिसंबर के महीने में वो एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। लेकिन फिर इससे उबरने के बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार वापसी करते हुए 446 रन बनाए। वो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है और उनकी कप्तानी में इस बार दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जाने के बहुत करीब आ गई थी।

Team India Captain इसके अलावा ऋषभ पंत ने 5 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। इस बार टी 20 विश्व कप में भारत के लिए लिए पंत तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे है। इस टी 20 विश्व कप 2024 में उन्होंने 8 मुकाबलों में 171 रन बनाए थे। टी 20 के इस छोटे फॉर्मेट में पंत टीम इंडिया के लिए काफी खतरनाक खिलाड़ी माने जाते है। इस फॉर्मेट में ऋषभ पंत भारतीय टीम की कप्तानी भी कर सकते है।
Team India Captain ऋतुराज गायकवाड़ :-
ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक भारत के लिए इस टी 20 के फॉर्मेट में 19 टी20 मुकाबले खेलते हुए कुल 500 रन बना लिए है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ को इस समय भारतीय नेशनल टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे है। वह भारत के लिए एक शतक और 3 अर्धशतक भी लगा चुके है।

Team India Captain आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस बार उन्होंने अपनी टीम चेन्नई को अपनी कप्तानी में लगभग प्ले ऑफ में पहुंचा ही दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 टी 20 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। जिनमें से 2 मुकाबलों में उनको जीत भी मिली है। उनके यही आंकड़े ऋतुराज को भारतीय टीम का कप्तान बनाने के लिए सबसे बड़ा सबूत है।
ये भी पढ़ें: टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ ये भारतीय बल्लेबाज मचा सकते हैं कोहराम, जानिए इनके बारे में

