टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी। इस टूर में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 अक्टूबर से वनडे और 29 अक्टूबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा।
भारतीय टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि पहली बार शुभमन गिल टेस्ट के बाद वनडे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।
पर्थ वनडे में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं प्लेइंग इलेवन में मौका

1. शुभमन गिल
टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर कोई शक नहीं है। उनके आंकड़े इस फॉर्मेट में बहुत शानदार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वो बल्ले से भी लीड करके दिखाना चाहेंगे कि उनको कप्तानी देना सही फैसला है।
गिल का वनडे में औसत लगभग 60 का है। वो कट और पुल काफी अच्छा खेलते हैं और ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन उन्हें रास भी आएंगी, क्योंकि वहाँ स्क्वायर ऑफ द विकेट शॉट खेलने वाले खिलाड़ी सफल होते हैं।
2. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। वो 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने का इरादा जाहिर कर चुके हैं। लेकिन सिर्फ प्रदर्शन के रूप में उनकी खुद की परफॉर्मेंस को देखते हुए ही वो 2027 तक खेल सकते हैं।
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी शानदार है और वो मौजूदा समय में रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। हालाँकि इस सीरीज में वो दिखाना चाहेंगे कि अभी भी उनमें दम बाकी है।
3. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जगह पर कोई सवाल नहीं है। उन्होंने आखिरी बार जब टीम इंडिया के लिए खेला था तब भी उसमें शानदार प्रदर्शन किया था। उनके आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि वो इस फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर कोई सवाल नहीं और वो फिर दिखाना चाहेंगे कि अभी भी उनमें रनों की भूख बाकी है।
4. श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया उपकप्तान बनाया गया है। वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें प्रमोशन दिया गया है। पिछले कुछ समय से वो लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
शॉर्ट पिच की कमजोरी पर उन्होंने काम किया है, जिसके चलते अब उन्हें इस गेंद में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है। हालाँकि ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिच पर उनका टेस्ट होगा।
5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
विकेटकीपर की भूमिका केएल राहुल निभाएंगे। जब से उन्होंने बतौर कीपर मिडल ऑर्डर में खेलना शुरू किया है तब से उनका करियर लगातार ऊपर ही जा रहा है। उनके ऊपर सबसे बड़ा सवाल था बड़े मैचों में परफॉर्म करना और अब उससे भी ओवरकम कर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली है।
6. अक्षर पटेल
पिछले कुछ सालों में अक्षर पटेल ने अपने खेल पर काफी काम किया है, जिसके चलते अब वो व्हाइट बॉल में लगातार प्लेइंग इलेवन में रहते हैं। बड़े मैचों में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में मदद की है। उन्हें इस सीरीज में जडेजा के ऊपर प्राथमिकता दी गई है।
7. नितीश रेड्डी
नितीश रेड्डी ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है तब से हर फॉर्मेट में अच्छा ही किया है। टेस्ट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। टी20 में उन्होंने अपनी पावरहिटिंग की काबिलियत दिखाई है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से उन्हें मौका दिया जा सकता है। वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका में होना है और वहाँ पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत पड़ेगी इसलिए उन्हें तैयार किया जा रहा है।
8. हर्षित राणा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। गौतम गंभीर काफी समय से उन्हें बैक कर रहे हैं, जिसके चलते बिना परफॉर्मेंस के वो तीनों फॉर्मेट में बने हुए हैं।
गंभीर को उनके ऊपर इतना भरोसा है कि उनके लिए शमी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। यही नहीं, वो बैटिंग में गहराई चाहते हैं जिसके लिए भी उन्हें टीम में जगह दी जा सकती है। क्योंकि वो थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर लेते हैं, इसलिए उन्हें मौका दिया जा सकता है।
9. प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। वो “हिट द डेक” बॉलर हैं जो कि अपनी अनइवेन बाउंस से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर ऐसे ही गेंदबाज सफल होते हैं जिनके पास पेस होती है और वो स्क्वायर बाउंड्री का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
10. मोहम्मद सिराज
सिराज को भले ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह न दी गई हो, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उनकी टीम में वापसी तो हुई ही है और इसके साथ वो प्लेइंग इलेवन में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। यही नहीं, बुमराह की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम की गेंदबाजी को फ्रंट से लीड भी करना पड़ेगा।
11. कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वो जहाँ भी खेल रहे हैं, शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और उनकी धरती पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है, इसलिए उनसे इस बार गेंदबाजी को लीड करने की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि, जडेजा टीम में नहीं हैं।
पर्थ वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

