Tuesday, February 17

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2025 में काफी अच्छी शुरुआत की हैं जिसके चलते वो सेमीफाइनल में पहुँचने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। जबकि, दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी अपने शुरुआती 3 में 2 मुकाबले जीत चुकी हैं और दिखा रही हैं कि वो अपने टाइटल को डिफेंड करने आ रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय मुसीबत में नजर आ रही थी लेकिन अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी के शतक के चलते उन्होंने आसानी से जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया भी अभी तक काफी अच्छी लय में नजर आ रही हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

ऐसी हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Team India Expected Playing Eleven Against Australia In Womens World Cup 2025
Team India Expected Playing Eleven Against Australia In Womens World Cup 2025

1. प्रतिका रावल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में प्रतिका रावल ही ओपनिंग करती हुई दिखेंगी। उनकी और स्मृति की जोड़ी ने जब से ओपनिंग जिम्मेदारी संभाली है, तब से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालाँकि इस वर्ल्ड कप में अभी तक वैसा परफॉर्म नहीं किया है जिसके लिए वो जानी जाती हैं। लेकिन टीम मैनजमेंट का पूरा भरोसा उनके ऊपर अभी कायम है।

2. स्मृति मंधाना (उपकप्तान)

टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में वैसी शुरुआत नहीं दी है। लेकिन, वो अपने दिन पर किसी भी गेंदबाजी लाइनअप की लाइन और लेंथ खराब कर सकती हैं। उनकी भी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले हुई सीरीज में उन्होंने दो शतक जड़कर अपनी शानदार फॉर्म दिखाई थी।

3. हरलीन देओल

हरलीन देओल ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत अच्छी की है। भले ही वो उन पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई हैं लेकिन उन्होंने पचास लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफलता दिलाई है, इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अब तक वीमेंस वर्ल्ड कप में कप्तानी से सभी को काफी प्रभावित किया है। लेकिन, उनके बल्ले से अभी रन नहीं निकल रहे हैं। हालाँकि वो एक चिंता का विषय नहीं हैं, क्योंकि वो बड़े मैच में अपने बल्ले से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार हैं और इस मुकाबले में वो बल्ले से अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेंगी।

5. जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिगुएस को वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के पहले वायरल हो गया था जिसके बाद अब उन्होंने वापसी तो की हैं। हालाँकि वो शुरुआती मुकाबलों में अपने बल्ले का जोहर नहीं दिखा पाई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनकी जगह पर सवाल नहीं हैं लेकिन उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि आगे आने वाले मुकाबलों के लिए कॉन्फिडेंस आ सकें।

6. दीप्ति शर्मा

इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से दमदार परफॉरमेंस दे कर रही हैं। उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह भी पक्की है।

7. ऋचा घोष (विकेटकीपर)

टीम इंडिया की ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को अब तक इस टूर्नामेंट में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जो भी मौके मिले हैं, उनमें छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेली हैं। विकेटकीपिंग से भी उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया है।

8. स्नेह राणा

भारत की ऑलराउंडर स्नेह राणा का भी वीमेंस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने भी बल्ले और गेंद से भारतीय टीम को बैलेंस देने का काम किया है।

शुरुआती मुकाबलों में इस धाकड़ खिलाड़ी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

9. श्री चरणी

श्री चरणी का वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उनके नाम पर बहुत से विकेट नहीं दिख रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की है, उसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को भी मिला है। इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं।

10. क्रांति गौड़

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को मैच जिताने वाली क्रांति गौड़ का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलना तय है। उनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। वो रेणुका का बखूबी साथ निभा रही हैं।

11. रेणुका सिंह

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भले ही अब तक वर्ल्ड कप में शांत रही हों, लेकिन जब से उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया है, तब से वो सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वो पुराना जलवा दिखाना चाहेंगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधना (उपकप्तान), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगुएस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version