इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत काफी अच्छी की है। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप में जगह बरकरार रखी है। उनका अगला मुकाबला अब साउथ अफ्रीका से विशाखापट्टनम में है।
अफ्रीका की टीम पहले मैच में मात्र 69 रन पर ढेर हो गई थी लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने पलटवार करते हुए न्यूज़ीलैंड को धूल चटा दी है। इसलिए भारतीय टीम को उनसे बहुत सावधान रहना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
इन खिलाडियों को मिल सकती हैं प्लेइंग इलेवन में जगह

1. प्रतिका रावल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में प्रतिका रावल ही ओपनिंग करती हुई दिखेंगी। उनकी और स्मृति की जोड़ी ने जब से जिम्मेदारी संभाली है, तब से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालाँकि इस वर्ल्ड कप में अभी तक वैसा परफॉर्म नहीं किया है जिसके लिए वो जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 34.00 की औसत से 68 रन बनाए हैं।
2. स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में वैसी शुरुआत नहीं दी है। लेकिन, वो अपने दिन पर किसी भी गेंदबाजी लाइनअप की लाइन और लेंथ खराब कर सकती हैं। उनकी भी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है।
3. हरलीन देओल
हरलीन देओल ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत अच्छी की है। भले ही वो उन पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई हैं लेकिन उन्होंने टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफलता दिलाई है, इसलिए वो अफ्रीका के खिलाफ अपनी जगह बनाए रखेंगी।
4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अब तक वीमेंस वर्ल्ड कप में कप्तानी से सभी को काफी प्रभावित किया है। लेकिन, उनके बल्ले से अभी रन नहीं निकल रहे हैं। हालाँकि वो एक चिंता का विषय नहीं हैं, क्योंकि वो बड़े मैच में प्रदर्शन करना जानती हैं।
5. जेमिमा रोड्रिग्स
पिछली बार का वर्ल्ड कप मिस करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स इस बार जगह बनाने में सफल हुई थीं। लेकिन, अभी तक वो दोनों मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। हालाँकि वो अभी वायरल फीवर से वापस आई हैं, इसलिए उनकी फॉर्म चिंता का विषय नहीं है।
6. दीप्ति शर्मा
इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी साउथ अफ्रीका के खिलाफ जगह तो पक्की है। उन्होंने दो मैचों में 78 रन और 6 विकेट लिए हैं।
7. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
टीम इंडिया की ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की अब तक दो मैचों में बल्लेबाजी ज्यादा नहीं आई है। लेकिन जो भी मौके मिले हैं, उनमें छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेली हैं। विकेटकीपिंग में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
8. स्नेह राणा
भारत की ऑलराउंडर स्नेह राणा का भी वीमेंस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने भी बल्ले और गेंद से भारतीय टीम को बैलेंस देने का काम किया है। उन्होंने अब तक खेले दो मैचों में 48 रन और 4 विकेट लिए हैं।
9. श्री चरणी
श्री चरणी ने अब तक वीमेंस वर्ल्ड कप में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। भले ही विकेट टैली में उनका नाम नहीं दिख रहा है लेकिन उन्होंने जिस कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की है, उसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को भी मिला है। इसलिए वो अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं।
10. क्रांति गौड़
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को मैच जिताने वाली क्रांति गौड़ का साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में खेलना तय है। उनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।
11. रेणुका सिंह
टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भले ही पिछले कुछ मुकाबलों में शांत रही हों, लेकिन जब से उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया है, तब से वो सबसे सफल गेंदबाजों में से हैं। इसलिए अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में वो अपनी जगह बरकरार रखेंगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रतिका रावल, स्मृति मंधना (उपकप्तान), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगुएस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह.

