Tuesday, February 17

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को आसानी के साथ 49वें ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज का दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना हैं।

300 का टारगेट सबसे ज्यादा चेस करने वाली टीम बनी इंडिया

Team India Make Unique Record Against NewZealand In ODI
Team India Make Unique Record Against NewZealand In ODI

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम अब तक 20 बार 300 से ज्यादा रनों का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल कर चुकी है। दुनिया की कोई भी दूसरी टीम अभी तक 15 बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर पाई है। इस मामले में भारत सबसे आगे है और बाकी टीमें उससे काफी पीछे हैं।

दूसरी टीमों की बात करें तो इंग्लैंड 15 बार 300 से ज्यादा रन चेज कर चुकी हैं और वो इस मामले में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा 14 बार किया है और वह तीसरे नंबर पर है।

पाकिस्तान की टीम 12 बार 300 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर चुकी है और चौथे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने 11-11 बार ऐसा किया है और दोनों संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चेस किया दूसरा सबसे बड़ा टोटल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले साल 2010 में बेंगलुरु में टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ 316 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। वडोदरा में 301 रनों का पीछा करना न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा चेज बन गया है।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक लगाया, जिसकी बदौलत टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही।

विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

वनडे में सबसे अधिक 300 से अधिक रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें

20 – भारत
15 – इंग्लैंड
14 – ऑस्ट्रेलिया
12 – पाकिस्तान
11 – न्यूजीलैंड / श्रीलंका

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version