भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप जीता था और अब वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
पहले मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तैयारी में लगी हुई है। हालाँकि उसके पहले विंडीज टीम को झटके लग चुके हैं। उनके मुख्य गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। लेकिन भारतीय टीम के लिए किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पहले मैच में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका

1. केएल राहुल
टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली पिछली टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस सीरीज में इस ओपनर ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे।
2. यशस्वी जायसवाल
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में काफी शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते वह यह जिम्मेदारी निभाते हुए दिख सकते हैं।
3. साईं सुदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तकनीक और टेम्परामेंट से काफी प्रभावी करने वाले साईं सुदर्शन को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ इंडिया के लिए भी इक्का-दुक्का अच्छी पारी खेली है। इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें बैक कर रही है।
4. शुभमन गिल
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी मिलते ही बल्ले से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने फ्रंट से लीड करते हुए अपनी टीम को सीरीज ड्रा कराने में मदद की थी।
5. ध्रुव जुरेल
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। भले ही ध्रुव को नियमित रूप से टीम में मौका नहीं मिलता है, लेकिन जब भी उन्हें टीम में जगह दी गई है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन ही किया है।
6. देवदत्त पडिकल
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर से टीम में देवदत्त पडिकल को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें जगह दिया जा सकता है।
7. रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। 36 वर्षीय ऑलराउंड खिलाड़ी ने इंग्लिश टेस्ट में बल्लेबाजी में 500 से ज्यादा रन बनाए थे।
8. वाशिंगटन सुन्दर
ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर को रविंद्र जडेजा के साथ टीम में मौका दिया जा सकता है। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रा कराने में युवा ऑलराउंडर का बड़ा योगदान था। उस मैच में उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और खुद भी अपना पहला शतक लगाया था।
9. अक्षर पटेल
लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर को भी वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया है। यहीं नहीं, वह प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए दिख सकते हैं। जब भी इस खिलाड़ी को टेस्ट मैचों में भारतीय सरजमीं पर मौका दिया गया है, उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
10. मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की बात की जाए, तो इस मैच में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है। 31 वर्षीय खिलाड़ी का घर में प्रदर्शन ठीक ही रहा है और वह एक बार फिर से गेंदबाजी अटैक को लीड करते हुए दिख सकते हैं।
11. प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। बुमराह ने हाल ही में एशिया कप में हिस्सा लिया था और उनके वर्कलोड को देखते हुए उन्हें इस मैच में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अच्छा कमबैक करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।







