Team India Squad For Women’s Asia Cup T20 2024
बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने शनिवार को आगामी Women’s Asia Cup T20 2024 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि स्मृति मंधाना को उनका डिप्टी बनाया गया है।

बता दें कि, Women’s Asia Cup T20 2024 टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका के हाथों में है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जो पिछले बार के मुकाबले एक अधिक है। इसमें 4-4 टीमों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। यह भी बता दें कि, इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दाम्बुला के रणगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सात बार की एशिया कप चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसके अलावा, मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड ग्रुप बी में शामिल हैं।

Women’s Asia Cup T20 2024 के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वास्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन।
ट्रैवेलिंग रिजर्व: श्वेता सेहरावत, सायका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह

इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम अपना पहला ग्रुप मैच 19 जुलाई 2024 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई 2024 को यूएई से भिड़ेगी और फिर ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 23 जुलाई 2024 को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।
Women’s Asia Cup T20 2024 में भारत का शेड्यूल:
19 जुलाई (शुक्रवार) – भारत बनाम पाकिस्तान, दाम्बुला
21 जुलाई (शनिवार) – भारत बनाम यूएई, दाम्बुला
23 जुलाई (मंगलवार) – भारत बनाम नेपाल, दाम्बुला
Team India Squad For Women’s Asia Cup T20 2024

