ICC Rankings: आईसीसी ने बीते दिन अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें अबकी बार साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है। वहीं इस समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को हरा दिया है। इस मैच की दोनों टीमों की चारों पारी मिलाकर सिर्फ एक अर्धशतक लगा था। वह भी अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने ही लगाया था।
टॉप-5 में पहुंचे टेम्बा बावुमा :-
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। इस समय उनकी ICC टेस्ट रैकिंग 794 रेटिंग अंक हो गई है। वहीं यह उनके टेस्ट करियर की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है। क्यूंकि कोलकाता की खतरनाक पिच पर जब भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की तरफ से कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया था।

उस समय कोलकाता की इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने 115 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 55 रनों की पारी खेली थी। इसके चलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 124 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने केवल 93 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 30 रनों से जीत लिया था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम ने 15 साल बाद भारत की धरती पर भी कोई टेस्ट मैच जीता था।
ICC टेस्ट रैकिंग में टॉप पर हैं जो रूट :-

इस मौजूदा समय में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ICC टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर हैं। क्यूंकि इस मौजूदा समय में उनकी रेटिंग 908 अंक की है। इसके बाद 868 रेटिंग के साथ इंग्लैंड के ही बल्लेबाज हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं। जबकि न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। क्यूंकि उनके इस समय 850 रेटिंग हैं। इसके बाद 816 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर आते हैं।
ICC टेस्ट रैकिंग में टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय शामिल :-

इसके अलावा आईसीसी टेस्ट रैकिंग की टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज शामिल है। वहीं इस समय भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 749 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर मौजूद हैं। उनके बाद शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा मिला है। वह इस समय ताजा रेंकिंग में 11वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं इस समय गिल की ताजा रेटिंग 737 है। इसके बाद भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 734 रेटिंग के साथ 12वें नंबर पर आते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

