Test cricket: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 115 रन से हराया था। क्यूंकि इस मैच में जीत के लिए मिले 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की दूसरी पारी केवल 138 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
वहीं इस मैच की चौथी और न्यूजीलैंड टीम की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने 5 विकेट हॉल लिया था। इसके अलावा आइए अब लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. इयान बॉथम : 8 बार :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम का नाम आता है। क्यूंकि अपने शानदार टेस्ट करियर में उन्होंने लॉर्ड्स में 8 बार, एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। वहीं इस मैच में उनके नाम पर कुल 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

इस बीच अब क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स में गेंदबाजी करते हुए बॉथम ने 15 टेस्ट मैचों में 24.53 की गेंदबाजी औसत से 69 विकेट लिए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनके नाम पर लॉर्ड्स के मैदान पर एक पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाज (8/34) का भी रिकॉर्ड दर्ज है।
2. जेम्स एंडरसन : 7 बार :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में लॉर्ड्स के मैदान पर 29 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 7 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इसके अलावा एंगलंद का यह पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में सबसे ऊपर आता है।

इस मैदान पर खेली 56 पारियों में उन्होंने 24.81 की गेंदबाजी औसत से कुल 123 विकेट लिए थे। इसके अलावा साल 2017 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ 42 रन देकर 7 विकेट लें वाला उनका सर्वश्रेष्ठ पारी का प्रदर्शन भी इसमें शामिल है। इसके अलावा इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर में कुल 704 टेस्ट विकेट लिए थे।
3. फ्रेड ट्रूमैन : 5 बार :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर एंगलंद क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज फ्रेड ट्रूमैन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से साल 1952 से 1965 के बीच टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले अपने 12 टेस्ट मैचों में 5 बार एक पारी में कम से कम 5 विकेट लिए थे।

जबकि अपने पूरे टेस्ट करियर में उनके नाम पर 22.12 की शानदार गेंदबाजी औसत से कुल 53 विकेट दर्ज हैं। इस बीच हम आपको यहां पर यह बता देना चाहते हैं कि उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में कभी भी नो बॉल नहीं डाली थी।
4. गस एटकिंसन और डेरेक अंडरवुड : 4-4 बार :-
इस सूची में अब संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर गस एटकिंसन का नाम आ गया है। क्यूंकि इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने लॉर्ड्स के मैदान में अभी तक केवल 3 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा कर दिखाया है।

इसके अलावा इस मैदान पर उन्होंने केवल 6 पारियों में खेलते हुए 9.5 के शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 23 विकेट लिए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अब अपने ही देश के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड की बराबरी कर ली है। क्यूंकि उन्होंने साल 1968 और 1980 के बीच लॉर्ड्स में 4 पारियों में खेलते हुए कम 5 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







