Test cricket: टेस्ट मैच क्रिकेट का सबसे लंबा और कठिन प्रारूप माना जाता है। अगर कोई भी खिलाड़ी यदि 100 टेस्ट मैच (Test cricket) खेल लेता है तो उसका नाम दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में आ जाता है। इस सूचि में (Test cricket) इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक साल 2006 से 2018 तक लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे। चलिए उन शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों की सूची पर नजर डालते हैं जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं।
Test cricket सुनील गावस्कर :-
लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच (Test cricket) खेलने के मामले में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का नाम आता है। उन्होंने 23 जनवरी 1975 से लेकर 3 फरवरी 1987 तक भारत के लिए सभी टेस्ट मैच (Test cricket) खेले थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे।

इसके अलावा उन्होंने अपना टेस्ट मैच करियर 125 मैच खेलने के बाद खत्म कर दिया था। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 51.12 की शानदार औसत के साथ 10,122 रन निकले थे। तब उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 34 शतक और 45 अर्धशतक लगाए थे।
राहुल द्रविड़ :-
इस मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम आता है। इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने 20 जनवरी 1996 से लेकर 10 दिसंबर 2005 तक भारत के लिए सभी 93 टेस्ट मैच खेले थे। तब वह एक टेस्ट मैच (Test cricket) से भी बाहर नहीं हुए थे।

इसके अलावा उन्होंने अपना टेस्ट मैच करियर 164 मुकाबले खेलने के बाद समाप्त कर दिया था। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 52.31 की औसत से 13,288 रन बनाए थे। तब खेलते हुए उनके बल्ले से 36 शतक और 63 अर्धशतक भी आए थे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा था।
गुंडप्पा विश्वनाथ :-
लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ का नाम आता है। उन्होंने 19 मार्च 1971 से लेकर 30 जनवरी 1983 तक भारत के लिए सभी 87 टेस्ट मैच (Test cricket) खेले थे।

इसके अलावा गुंडप्पा विश्वनाथ ने 91 मुकाबले खेलने के बाद अपना टेस्ट करियर समाप्त कर दिया था। तब खेलते हुए उन्होंने 155 पारियों में 41.93 की औसत से 6,080 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 35 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 222 रन रहा था।
सचिन तेंदुलकर :-
इस मामले में चौथे स्थान पर क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने 15 नवंबर 1989 से लेकर 15 जून 2001 तक सभी 84 टेस्ट मैच (Test cricket) खेले थे।

क्रिकेट के भगवान ने 200 टेस्ट मैच खेलने के बाद अपना टेस्ट करियर समाप्त किया था। तभी तो वह दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 टेस्ट खेले हैं। इस बीच उन्होंने 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 51 शतक और 68 अर्धशतक भी निकले हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


