Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Test cricket: अभी तक टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) के इतिहास में कुल 28 बल्लेबाजों ने तिहरा शतक लगाया हैं। वहीं इनमें से केवल 4 खिलाड़ियों ने 2-2 बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। इसी बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हुए है जिन्होंने नंबर-5 या उससे निचले पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए भी तिहरा शतक लगाया है। इस मामले में आइए विश्व के उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

Test cricket डॉन ब्रैडमैन (बनाम इंग्लैंड, 1934) :-

डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज थे। उन्होंने उस समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने साल 1934 में लीड्स टेस्ट मैच (Test cricket) में खेलते हुए 473 गेंदों में 304 रन बनाए थे।

Don Bradman
image source vis getty images

अपनी इस पारी में उन्होंने 43 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इस दौरान अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 99.94 की औसत के साथ 6,996 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो तिहरे शतक भी आए थे।

माइकल क्लार्क (बनाम भारत, 2012) :-

माइकल क्लार्क भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) में अपना तिहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने अपने सिडनी टेस्ट मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 329 रन बनाए थे।

Michael Clarke
image source vis getty images

यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर था। तब उनकी पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इकलौती पारी 659/4 के स्कोर पर घोषित की थी। वहीं इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम पारी और 68 रन से जीत गई थी।

ब्रेंडन मैकुलम (बनाम भारत, 2014) :-

ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के दिग्गज पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज थे। उन्होंने भी साल 2014 में खेलते हुए भारतीय टीम के खिलाफ अपने टेस्ट (Test cricket) करियर का इकलौता तिहरा शतक लगाया था।

Brendon McCullum
image source vis getty images

तब उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए वेलिंग्टन टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी के दौरान 559 गेंदों में 302 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 32 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। जबकि इस मुकाबले की पहली पारी में उनके बल्ले से केवल 5 रन ही आए थे। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ड्रा रहा था।

करुण नायर (बनाम इंग्लैंड, 2016) :-

करुण नायर भारत के युवा बल्लेबाज थे। इस भारतीय युवा खिलाड़ी ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार नाबाद 303 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 32 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे।

Karun Nair
image source vis getty images

तब उन्होंने इस मैराथन पारी को नंबर 5 पर खेलते हुए बनाया था। इसके अलावा वह वीरेंद्र सहवाग (2 बार) के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। अपने टेस्ट करियर (Test cricket) में उन्होंने 6 टेस्ट में 62.33 की औसत से 374 रन बनाए है। जबकि 2 वनडे मैचों में 23.00 की औसत से 46 रन बनाए है।

हैरी ब्रूक (बनाम पाकिस्तान, 2024) :-

हैरी ब्रूक इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज है। उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अभी हाल ही में 317 रनों की मैराथन पारी खेली थी। इन्होने भी तब नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 29 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

Harry Brook
image source vis getty images

वहीं इस मुकाबले में उन्होंने केवल 278 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया था। यह टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) के इतिहास में दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक भी है। तभी तो उनके तिहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पारी 823/7 पर घोषित की थी। वहीं अंत में इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले को जीत लिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version