T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 के नाम से जाना जाता है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। यहां भारतीय टीम ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। जबकि इन रनों के जबाब में कंगारू टीम केवल 119 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर की गेंदबाजी में 1 विकेट लिया था। इसी के साथ अब उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 105 विकेट हो गए हैं। इस समय वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आइए शीर्ष 4 भारतीय गेंदबाजों पाए भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. अर्शदीप सिंह :105 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से अभी तक कुल 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 18.59 की शानदार गेंदबाजी औसत और 8.37 की इकॉनमी से 105 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

वहीं इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। जबकि इस फॉर्मेट में उनके अलावा अन्य कोई भारतीय अभी तक 100 विकेट नहीं ले पाया है।
2. जसप्रीत बुमराह : 99 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक 79 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 18.11 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6.37 की इकॉनमी से 99 विकेट लिए हैं।

जबकि इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 4 या 5 विकेट हॉल अभी तक नहीं लिया है। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा इस समय वह अपने 100 विकेट पूरे करने से केवल 1 विकेट ही दूर हैं।
3. हार्दिक पांड्या : 98 विकेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक कुल 120 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 108 पारियों 26.58 की गेंदबाजी औसत और 8.22 की इकॉनमी से 98 विकेट लिए हैं।

वहीं इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा इस समय वह अपने 100 विकेट पूरे करने से केवल 2 विकेट ही दूर हैं।
4. युजवेंद्र चहल : 96 विकेट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक कुल 80 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 79 पारियों 25.09 की औसत और 8.19 की इकॉनमी से 96 विकेट हासिल किए हैं।

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 1 बार 5 और 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा इस समय वह अपने 100 विकेट पूरे करने से केवल 4 विकेट ही दूर हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







