Usman Khawaja retirement: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच इस समय ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जा रही है। इसके अलावा मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। वहीं अब इसके बाद इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आगामी 4 जनवरी से खेला जाने वाला है।
लेकिन अब इससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके चलते हुए अब वह अपने 15 साल के लंबे करियर के बाद सिडनी में अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले हैं। इसके चलते हुए आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने अपने रिटायरमेंट का फैसला साझा किया है। वहीं अब वह साल 2026 में संन्यास लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
उस्मान ख्वाजा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने प्रेस वार्ता के जरिए संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं इस दौरान उनकी पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह अपने परिवार से काफी इमोशनल होकर मिल रहे हैं। जबकि कॉमेंट सेक्शन में फैंस ने उस्मान को जीवन के नए पड़ाव को लेकर शुभकमाएं दी हैं।
Australian cricketer Usman Khawaja used his retirement speech to take aim at “right wing politicians” and their rhetoric on mass immigration and Islam, defending his views by appealing to inclusivity and pointing to his own background and mixed race family as an example. pic.twitter.com/IaesxmVUMB
— Australians vs. The Agenda (@ausvstheagenda) January 2, 2026
इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कहा है कि, “मुझे खुशी है कि मैं अपनी शर्तों पर गरिमा के साथ विदाई ले रहा हूं और अपने पसंदीदा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेल रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि सीरीज की शुरुआत काफी मुश्किल भरी रही है। फिर एडिलेड में शुरुआती मैचों के लिए टीम में न चुने जाने से शायद मुझे यह संकेत मिला कि ‘ठीक है, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।”
बीते 2 साल से करियर में आई गिरावट :-
ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के लिए आखिरी 2 साल कुछ खास नहीं रहे हैं। इसके अलावा साल 2024 से उनका डाउनफॉल शुरू हुआ था और ऑस्ट्रेलियाई टीम से उन्हें कई बार अंदर-बाहर किया गया था।

क्यूंकि उस साल उन्होंने 9 मुकाबलों की 18 पारियों में खेलते हुए 25 की मामूली औसत के साथ केवल 415 रन बनाए थे। इसके बाद साल 2025 में भी उन्होंने 10 मुकाबलों की 18 पारियों में खेलते हुए 36 की साधारण सी बल्लेबाजी औसत से 614 रन बनाए हैं।
साल 2011 में शुरू हुआ था ख्वाजा का क्रिकेट करियर :-
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने साल 2011 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 87 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 43 की बल्लेबाजी औसत के साथ 6206 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 28 फिफ्टी और 16 शतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उनको 40 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भी खेलने का मौका मिला है। इनमें खेलते हुए उन्होंने 1554 रन बनाए हैं। लेकिन साल 2019 के बाद से उनको वनडे फॉर्मेट में नहीं चुना गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

