Highest Individual Scores in The Hundred History: इंग्लैंड की चर्चित 100 गेंदों की प्रतियोगिता ‘द हंड्रेड’ ने हाल के सालों में कई शानदार पारियां देखी हैं। यह टूर्नामेंट बाकी टी20 फॉर्मेट से थोड़ा अलग है, क्योंकि यहां हर पारी सिर्फ 100 गेंदों की होती है। ऐसे में बल्लेबाज़ों के पास ज्यादा वक्त नहीं होता, जिससे बड़ा स्कोर बनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
इसके बावजूद कुछ बल्लेबाज़ों ने इस फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और शतक तक जड़ डाले हैं। पुरुषों के टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ तीन बल्लेबाज़ ही शतक बना पाए हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी बेहद करीब पहुंचकर चूक गए। आइए, यहाँ अब हम द हंड्रेड इतिहास की अब तक की 5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों पर नज़र डालते हैं।
ये हैं द हंड्रेड इतिहास की अब तक की 5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां
5. डैन लॉरेंस – 93 (2023, लंदन स्पिरिट vs ट्रेंट रॉकेट्स)
2023 में डैन लॉरेंस ने लॉर्ड्स में खेले गए एक मुकाबले में लंदन स्पिरिट के लिए 49 गेंदों में 93 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.79 था। ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई यह पारी बताती है कि सिर्फ ताकत नहीं, टाइमिंग और स्टाइल से भी बड़े रन बनाए जा सकते हैं।
4. डेविड मलान – 98 (2022, ट्रेंट रॉकेट्स vs मैनचेस्टर ओरिजिनल्स)*
डेविड मलान 2022 में ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से खेलते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में शतक से सिर्फ दो रन दूर रह गए थे। उन्होंने 44 गेंदों में 98 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.72 रहा।
3. विल स्मीड – 101 (2022, बर्मिंघम फीनिक्स vs साउदर्न ब्रेव)*
इंग्लिश बल्लेबाज विल स्मीड ने 2022 में द हंड्रेड का पहला शतक लगाया था। उन्होंने साउदर्न ब्रेव के खिलाफ 50 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202 रहा।
2. हैरी ब्रूक – 105 (2023, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स vs वेल्श फायर)*
हैरी ब्रूक की यह पारी स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे खतरनाक रही। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 105 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 250 का रहा। यह पारी 2023 में वेल्श फायर के खिलाफ खेली गई थी। इस मुकाबले में उनकी टीम ने 158 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।
1. विल जैक्स – 108 (2022, ओवल इनविंसिबल्स vs साउदर्न ब्रेव)*
विल जैक्स ने द हंड्रेड 2022 में सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 108 रन बनाए थे। यह पारी उन्होंने 2022 में साउदर्न ब्रेव के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने केवल 48 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।