IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता था। इसके बाद अब टीम इंडिया ब्रेक से लौटने वाली है। क्यूंकि अब भारत की मेजबानी में श्रीलंका टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत आगामी 21 दिसंबर से हो जाएगी। इसके चलते हुए अब बीसीसीआई ने इस अपकमिंग टी-20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस टी 20 सीरीज के मैच कब-कब और कहां-कहां खेले जाएंगे।
5 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी :-

इंग्लैंड की मेजबानी में अगले साल जून महीने में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है। तभी तो इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से यह टी-20 सीरीज भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 23 दिसंबर को सेम वेन्यू पर खेला जाएगा। इसके बाद के तीनों मैच क्रमश: 26 दिसंबर, 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को तिरुवंतपुरम में ही खेले जाने वाले हैं।
IND W vs SL W हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका की टीम को केवल 5 मैचों में ही जीत मिली है। जबकि इस दौरान इन दोनों का एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
भारतीय स्क्वाड का अभी नहीं हुआ है ऐलान :-
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि अभी हाल ही में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने घरेलू सरजमीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2025 में खिताबी जीत दर्ज की थी।

क्यूंकि इसके फाइनल में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम को हराया था। वहीं इस खिताबी जीत के बाद से ही अभी तक भारतीय महिला टीम ब्रेक पर चल रही है। वहीं अब यह देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

