Tuesday, March 10

IPL History of Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में ऐसी टीम है, जिसने सबसे ज्यादा बार इसका खिताब अपने नाम किया है। इस टीम की आईपीएल की शुरुआत में जहां मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने टीम की कमान संभाली तो साल 2013 के बाद उस वक्त के युवा भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की नय्या को पार लगाने का जिम्मा सौंप दिया गया। रोहित शर्मा ने अपने पहले ही साल में ही टीम को आईपीएल की ट्रॉफी का खिताब दिलवा दिया। इसके बाद हर एक साल के बाद ये टीम रोहित की कप्तानी ट्रॉफी को अपने नाम करते गई।

5 बार ट्रॉफी की अपने नाम 

जैसा कि पहले ही बता चुके हैं कि साल 2013 से रोहित शर्मा के हाथ टीम मैनेजमेंट ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप दी गई और इसी साल से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे बेहतर टीम बनने के सफर शुरु कर दिया। 2013 में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को जीतकर रोहित अपनी टीम स्टॉफ की उम्मीदों पर खरे उतरने में कामयाब हुए। इसके बाद हर एक साल के अंतराल के बाद ये टीम ट्रॉफी को अपने नाम करते गई। साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम कर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई।

Mumbai Indians
Photo Source: MI Twitter

2023 में 10वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

पिछले साल 2023 आईपीएल का 16वां सीजन था और मुंबई इंडियंस ने इतने सालों में 10 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हांलाकि वो इस सीजन को अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में साल 2010 में इन्होंने पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हांलाकि इस सीजन में मुंबई को फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। साल 2023 में भी मुंबई इंडिंस प्लेऑफ में बनी हुई थी। इस सीजन के पहले क्रिकेट के पंडितों द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इस सीजन मुंबई प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो जाएगी, लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ियों जैसे सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, पियूष चावला और युवा गेंदबाज आकाश मधवाल के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो गई।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version