बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 से की थी। ये वो साल था जब बीसीसीआई (BCCI) ने ललित मोदी (Lalit Modi) के आईडिया से दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL) का आगाज किया। जब बीसीसीआई ने इस लीग को शुरु किया तब ये दुनिया के लिए क्रिकेट के लिहाज से एकदम नया आईडिया था। कई देशों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्या करना चाहता है? इससे क्या हासिल होगा? क्या इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बुरा प्रभाव पड़ेगा? दुनिया के पास उस वक्त इस प्रकार के कई सवाल थे। लेकिन 17 सालों के इस सफर में आज दुनिया बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल (IPL) ने दुनिया में लोहा मनवा लिया है। आज बीसीआई आईपीएल की वजह से दुनिया में राज कर रही है।
पहली पर्पल कैप इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीती थी
इस दौरान आईपीएल की सभी टीमों के लिए नए-नए अवार्ड प्रतियोगिता को लाया गया। इसी अवॉर्ड में से एक है पर्पल कैप। जी हां, ये खिताब उस गेंदबाज को मिलते है जिसने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हो। आईपीएल के इतिहास में सबसे पहली पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम है। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सोहेल तनवीर ने 11 मैचों में 22 विकेट लेकर इस टीम को खिताब जीतने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डेक्कन चार्जर के गेंदबाजों का भी रहा दबदबा
इसके अलावा दूसरे और तीसरे सीजन में डेक्कन चार्जर के गेंदबाजों ने पर्पल कैप में अपना कब्जा जमाया। साल 2009 में पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने पर्पल कैप को अपने नाम किया था। इसके बाद तीसरे सीजन में प्रज्ञान ओझा ने इस खिताब को अपने नाम किया था। इसके बाद हर साल नए-नए टीम के गेंदबाजों ने पर्पल कैप में अपना दबदबा बनाया। आज के इस लेख में हम साल 2008 से लेकर साल 2023 तक के पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 16 पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों के बारे में।
आईपीएल इतिहास के पर्पल कैप विजेता गेंदबाज
| सीजन | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
| 2008 | सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) | 11 | 22 |
| 2009 | आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर) | 16 | 23 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर) | 16 | 21 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) | 16 | 28 |
| 2012 | मोर्ने मोरकल (दिल्ली डेयरडेविल्स) | 16 | 25 |
| 2013 | डेवन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 26 |
| 2014 | मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 23 |
| 2015 | डेवन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) | 16 | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 17 | 23 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) | 17 | 23 |
| 2018 | एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब) | 14 | 24 |
| 2019 | इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) | 17 | 26 |
| 2020 | कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) | 17 | 30 |
| 2021 | हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 15 | 32 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) | 17 | 27 |
| 2023 | मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) | 17 | 28 |
ये भी पढ़े: पर्पल कैप की रेस में अर्शदीप सिंह की एंट्री… रोमांचक हुआ आईपीएल 2024, कौन जीतेगा बाज़ी ?

