Caribbean Premier League : इस समय दुनियाभर में तमाम टी-20 लीग खेली जा रही हैं। इसी क्रम में ही वेस्टइंडीज में भी हर साल कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन होता है। इस टी20 लीग में वेस्टइंडीज के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विश्व भर के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देते हैं। इस बीच अब आइए CPL के इतिहास में अभी तक 3,000 रन के आंकड़ों को छूने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. जॉनसन चार्ल्स :-
इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स का नाम आता है। वह इस मौजूदा समय में फिलहाल CPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस होम लीग में उन्होंने अभी तक खेले 125 मैचों में 29.51 की बल्लेबाजी औसत और 132.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,483 रन बनाए हैं।

इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 23 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर भी नाबाद रहते हुए 94 रन का रहा है। इसके अलावा वह CPL 2025 में सेंट लुईस किंग्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं। जबकि उन्होंने अपने पूरे टी-20 क्रिकेट करियर में अभी तक कुल 8,000 से अधिक रन बनाए हैं।
2. आंद्रे फ्लेचर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भी कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर का नाम आता है। क्यूंकि वह भी अभी तक CPL में खेलते हुए 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं। इस लीग में उन्होंने अभी तक कुल खेली 126 पारियों में 30.30 की बल्लेबाजी औसत और 122.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,425 रन बनाए हैं।

इस दौरान हमें उनके बल्ले से 21 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि वह इस लीग में अभी तक कोई भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन का रहा है। इसके अलावा वह CPL 2025 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
3. कीरोन पोलार्ड :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व स्टार बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने यह उपलब्धि अभी हाल ही में CPL 2025 के दौरान खेलते हुए ही हासिल की है। इस होम लीग में उन्होंने अभी तक 132 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 132 पारियों में 34.45 की बल्लेबाजी औसत और 151.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,032 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 104 रन का रहा है। इस लीग में उन्होंने अभी तक कुल 1 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा वह CPL 2025 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
4. ये 3 बल्लेबाज हैं 3,000 रन बनाने के काफी करीब :-
इसके अलावा बल्लेबाज केविन लुईस, कॉलिन मुनरो और निकोलस पूरन कैरेबियन प्रीमियर लीग में 3,000 रन बनाने के काफी करीब हैं। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि बल्लेबाज केविन लुईस ने अभी तक इसमें 2,809 रन बनाए हैं।

जबकि कॉलिन मुनरो के बल्ले से इस लीग में अभी तक कुल 2,705 रन आए हैं। इसके अलावा निकोलस पूरन भी इस लीग में खेलते हुए अभी तक 2,644 रन बना चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

