Teat Match: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसके अलावा यह मैदान इंग्लैंड की टीम के लिए हमेशा से फायदेमंद रहा है। क्यूंकि उनके तेज गेंदबाजों को यहां पर ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो अब सभी भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने वाली है। आइए इस ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनके बारें में भी जान लेते हैं।

1. जेम्स एंडरसन :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एजबेस्टन में अपना पहला टेस्ट साल 2003 में खेला था और इसके बाद उन्होंने यहां साल 2023 में अपना आखिरी मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने यहां पर कुल 14 टेस्ट की 27 पारियों में 24.28 की बल्लेबाजी औसत से 52 विकेट लिए हैं।

James Anderson
James Anderson

इनमें उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/47 का रहा था। इसके अलावा वह इस मैदान पर इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वहीं इस समय वह भले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनका यह रिकॉर्ड हमेशा याद किया जाएगा।

2. स्टुअर्ट ब्रॉड :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के एक और पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज ने यहां पर अपना पहला टेस्ट मैच साल 2009 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2023 में इस मैदान पर खेलने उतरे थे।

Stuart Broad
Stuart Broad

इस मैदान पर उन्होंने कुल 11 टेस्ट मैचों की 22 पारियों में 23.81 की गेंदबाजी औसत से 49 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने यहां एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इस बीच उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/86 का रहा था।

3. फ्रेड ट्रूमैन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर फ्रेड ट्रूमैन का नाम आता है। इस मैदान पर उन्होंने 7 टेस्ट खेले थे। इन मैचों की 13 पारियों में उन्होंने 20.46 की शानदार गेंदबाजी औसत से 39 विकेट भी लिए थे।

Fred Trueman
Fred Trueman

इस दौरान उन्होंने यहां पर 3 बार पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए थे। जबकि उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 विकेट पर 44 रन रहा था। वह अपने समय के बेहद खतरनाक तेज गेंदबाज माने जाते थे। तभी तो एजबेस्टन में उनकी यह उपलब्धि आज भी याद की जाती है।

4. इयान बॉथम :-

इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बॉथम का नाम आता है। इस मैदान पर उन्होंने कुल 9 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों की 15 पारियों में उन्होंने 37.48 की गेंदबाजी औसत से 29 विकेट लिए थे।

Ian Botham
Ian Botham

वहीं इस मैदान पर उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/11 का रहा था। इसके अलावा वह अपने ज़माने के महान ऑलराउंडरों में गिने जाते थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version