बांगलादेश और अफगानिस्तान के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया। इस टेस्ट मैच बांग्लादेश मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह उनके बल्लेबाज नजमुल हसन शंटो हैं। शंटो ने एक टेस्ट मैच की दो पारियों में लगातार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता है। फिलहाल अब शंटो बाग्लादेश के लिए ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
एक तरफ जहां शंटो ने पहली पारी में 146 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में महज 115 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया। बांग्लादेश ने पहली पारी में अफगानिस्तान को 382 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रन पर सिमट कर रह गई।
Walton Test Match: Bangladesh vs Afghanistan | Only Test | Day 03
A glimpse of the Bangladesh batting before lunch✨#BCB | #Cricket | #BANvAFG pic.twitter.com/bLGnsww7Bp
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 16, 2023
अगर शंटो के ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने बाग्लादेश के लिए 2017 में टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके चलते उन्होंने अभी तक कुल 23 मैच खेले हैं। इस दौरान 30 से उपर की औसत के साथ 1200 से अधिक रन बना चुके हैं। इन दोनों ही शतकों के साथ शंटो कुल 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

