भारतीय टीम में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान व टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की एक बार फिर से वापसी की खबर सामने आ रही है। इस बार वो करीब 7 महीने बाद टीम में वापसी करने वाले हैं। बता दें, संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई से शुरु होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। इसके पीछे की वजह ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का टीम में शामिल ना होना है। वो पूरी तरह से खेलने के लिए फिट नहीं हैं। उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि संजू सैमसन ने अपना आखिरी मैच 2022 नंवबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई थी, लेकिन वेस्टइंडीज का ये दौरा संजू व उनके फैंस के लिए खुश करने वाली खबर सामने लाया है। संजू को टीम में शामिल करने के अलावा एक और बड़ी खबर आ रही है। माना जा रहा है कि संजू को वेस्टइंडीज दौरै के अलावा एशिया कप के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
संजू को टीम में शामिल करने की बड़ी वजह
संजू सैमसन को वेस्टइंडीज दौरैे के अलावा एशिया कप में भी टीम में शामिल करने की सबसे बड़ी वजह ये है कि वर्तमान समय में केएल राहुल चोटिल हैं। अगर केएल राहुल एशिया कप तक सही नहीं होते हैं तो जाहिर सी बात है कि टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को तलाशने का काम करेगी। टीम इंडिया की इस तलाश को संजू सैमसन बखूबी तौर पर पूरी कर सकते हैं। बता दें, कि भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में ओपनर बल्लेबाज पहले से ही मौजूद हैं। अब इशान किशन ऐसे में ओपनिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा अभी तक इशान मध्यक्रम में खुद को साबित भी नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन ऐसे पहले से ही मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। सूंज की एशिया कप में टीम में एंट्री के पीछे सबसे बड़ी वजह ये ही है। यदि सैमसन को एशिया कप में मौका मिलता है और इसे वो ठीक तरह से भुना पाते हैं, तो ऐसे में उनका क्रिकेट भविष्य भी सुनहरा नजर आ रहा है। इसी साल वनडे विश्व कप भी होना है।
ये भी पढ़ें: बुमराह की वापसी लगभग तय, जानिए कब दिखेंगे मैदान पर?
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

