Sabse Mahanga Bat Kiska Hai: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा बैट किसका है? आपसे जब भी कभी दुनिया के सबसे महंगा बैट के बारे में पूछा जाता होगा तो, तो एक भारतीय होने के नाते आपके दिमाग में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का नाम पहले आता होगा। क्योंकि इन दिग्गज खिलाड़ियों ने भारत के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई सारी बड़ी-बड़ी पारियाँ खेली हैं, लेकिन इन दोनों दिग्गजों का बैट दुनिया का सबसे महंगा बैट नहीं है।
आपने अक्सर सुना होगा कि, कोई खिलाड़ी जब अपने करियर में कोई यादगार पारी खेलता है, तो अक्सर उनके कुछ अमीर फैन उनके किसी चीज को अपने लिए खरीदते हैं, ताकि वह खुद को उनके साथ जोड़ सकें।
इसके अलावा, कई लोग उसे म्यूजियम में रखने के लिए भी खरीदते हैं। क्रिकेट इतिहास में कई सारे खिलाड़ियों के कुछ महत्वपूर्ण चीजों को ऑक्शन के जरिए बड़ी कीमत पर खरीदा गया है। अब आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा बैट किसका है।
दुनिया का सबसे महंगा बैट किसका है?
1. डॉन ब्रैडमैन का बैट है दुनिया का सबसे महँगा बैट

क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे महंगा बैट ऑस्ट्रलिया के खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का है। दरअसल, साल 1934 में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात दी थी।
साल 2021 में एशेज सीरीज के दौरान एक ऑनलाइन ऑक्शन में उस सीरीज में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए बैट की कीमत 1 करोड़ 90 लाख रूपये लगाई गई थी और उस कीमत पर खरीद लिया गया। इसके बाद से ही डॉन ब्रैडमैन का वह बैट दुनिया का सबसे महंगा बैट भी हो गया।
ब्रैडमैन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 100 के आसपास है, जिसे पार करना आज के समय में किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल है। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (972) का रिकॉर्ड आज भी उन्हीं के नाम दर्ज है, जिसको तोड़ना भी आज के समय में काफी मुश्किल है।
2. एमएस धोनी का बैट है दुनिया का दूसरा सबसे महँगा बैट

सबसे महंगा बैट रखने के मामले में भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भी ब्रैडमैन से बिल्कुल पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई बार अंतिम समय में तेजतर्रार पारियां खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई है। यहाँ तक कि, धोनी वन्दे क्रिकेट में अब तक 48 बार नॉट आउट रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया को 47 मैचों में जीत मिली है।
बता दें कि, वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में धोनी ने जिस बल्ले से छक्का मारकर भारत को चैंपियन बनाया था, उस बैट को साल 2022 में लंदन में ईस्ट मीट्स वेस्ट की चैरिटी डिनर के दौरान एक इंवेस्टमेंट ग्रुप के द्वारा 72 लाख रूपये की बड़ी कीमत देकर खरीदा गया था। इसी के चलते माही का वह बैट दुनिया का दूसरा सबसे महंगा बैट बन गया था।
3. गैरी सोबर्स का बैट है दुनिया का तीसरा सबसे महँगा बैट

साल 1958 में कैरेबियाई ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 365 रनों की एक शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी के चलते पाकिस्तान को उस मैच में 174 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2000 में एक ऑक्शन के दौरान गैरी सोबर्स के उस बैट को एक ऑक्शन में करीब 32 लाख 30 हजार रुपये में खरीदा गया था।
सोबर्स क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े ऑलराउंडर्स में से एक माने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8,032 रन बनाए और 235 विकेट भी अपने नाम किए। इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 28 हजार से ज्यादा रन और 1000 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

