क्रिकेट के दौरान बहुत से ऐसे मनोरंजक पल आते जिसे फैन्स काफी पसंद करते हैं। यह एक शानदार और दुनिया में सबसे ज्यदा लोकप्रिय भरा खेल है। सबसे रोमांचक नज़ारों में से एक है बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया विशाल शॉट, जो बाउंड्री के पार जाते हैं।
कभी-कभी तो गेंद 100 मीटर से भी ज़्यादा दूर चली जाती है। ये बड़े-बड़े शॉट न सिर्फ़ प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि अक्सर मैच में जीत और हार का भी फ़ैसला करते हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी का हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 10 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
1. शाहिद अफरीदी

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 2013 में खेलते हुए रयान मैकलारेन की गेंद को 153 मीटर दूर भेजा था। यह शॉट शाहिद ने फ्री हिट पर मारा था।
2. ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने 2005 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलते हुए, गाबा में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ डैरेन पॉवेल की एक गेंद पर 130 मीटर का लंबा छक्का लगाया था, जो गेंद मैदान के बाहर चली गई थी।
3. टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया टीम के इस युवा खिलाड़ी टिम डेविड ने 2025 में भारत के ख़िलाफ़ खेलते हुए, ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट स्टेडियम में
ख़िलाफ़ अक्षर पटेल की एक गेंद पर 129 मीटर का लंबा गगनचुंबी छक्का लगाया, इस दौरान गेंद स्टेडियम के छत पर चली गई थी।
4. मार्टिन गुप्टिल

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 2012 में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद को स्टेडियम की छत पर 127 मीटर दूर पहुंचाया था।
5. कोरी एंडरसन

इस सूची में चौथा नाम न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ कोरी एंडरसन का है, जिन्होंने 2014 में टीम इंडिया के ख़िलाफ़ पहले वनडे में मोहम्मद शमी की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का लगाया।
6. मार्क वॉ

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान मार्क वॉ ने 1999 में 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने यह कारनामा न्यूज़ीलैंड के डेनियल विटोरी की गेंद पर टेस्ट मैच में किया।
7. युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व स्टार युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 2007 में सबसे लंबा छक्का लगाया था। सेमीफ़ाइनल में ब्रेट ली की एक गेंद पर उन्होंने 119 मीटर का सिक्स लगाया था। टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी युवराज के नाम दर्ज है।
8. महेंद्र सिंह धोनी

भारत के पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी ने 2009 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे मुकाबले में ऑकलैंड के मैदान पर 118 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
9. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज़ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल अपने शानदार छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। टी20 में “यूनिवर्स बॉस” के नाम से मशहूर गेल ने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ ओवल में यूसुफ पठान की गेंद पर 116 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
10. एजाज़ अहमद

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ एजाज़ अहमद ने 1999 में भारतीय टीम के ख़िलाफ़ खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर 115 मीटर का छक्का लगाया था।
| क्रमांक | खिलाड़ी | देश | विपक्षी टीम | छक्के की दूरी | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका | 153 मीटर | 2013 |
| 2 | ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | 130 मीटर | 2005 |
| 3 | टिम डेविड | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 129 मीटर | 2025 |
| 4 | मार्टिन गुप्टिल | न्यूज़ीलैंड | दक्षिण अफ्रीका | 127 मीटर | 2012 |
| 5 | कोरी एंडरसन | न्यूज़ीलैंड | भारत | 122 मीटर | 2014 |
| 6 | मार्क वॉ | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | 120 मीटर | 1999 |
| 7 | युवराज सिंह | भारत | ऑस्ट्रेलिया | 119 मीटर | 2007 |
| 8 | एमएस धोनी | भारत | न्यूज़ीलैंड | 118 मीटर | 2009 |
| 9 | क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | भारत | 116 मीटर | 2010 |
| 10 | एजाज अहमद | पाकिस्तान | भारत | 115 मीटर | 1999 |

