टेस्ट क्रिकेट किसी भी गेंदबाज की असली ताकत और कौशल को दिखाता है। यह खेल में पांच दिन तक खेला जाता है, जहां गेंदबाज को अलग-अलग परिस्थितियों में लगातार सटीक गेंदबाजी करनी पड़ती है। यहां तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज को आउट करना गेंदबाज के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस फॉर्मेट में संयम और निरंतरता दिखाना जरूरी होता है। आज हम उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक साल में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 गेंदबाज़
1. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 96 विकेट, 2005
साल 2005 में शेन वॉर्न ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वॉर्न ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहे हैं। इस साल उन्होंने 15 टेस्ट मैचों में कुल 96 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 64 रन देकर 6 विकेट का रहा। पूरे टेस्ट करियर में उन्होंने 145 मैचों में 708 विकेट झटके।
2. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 90 विकेट, 2006

साल 2006 में मुरलीधरन ने शानदार प्रदर्शन किया। वे श्रीलंका टीम के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक रहे हैं। इस साल उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 90 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन देकर 8 विकेट का रहा। इस दौरान उनका औसत 16.90 रहा। उन्होंने अपने करियर में 133 टेस्ट मैचों की 230 पारियों में कुल 800 विकेट लिए।
3. डेनिस लिली (ऑस्ट्रेलिया) – 85 विकेट, 1981

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। साल 1981 में उन्होंने 13 मैचों में 85 विकेट झटके। उस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83 रन देकर 7 विकेट का रहा। लिली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 70 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में कुल 355 विकेट लिए।
4. एलन डोनाल्ड (दक्षिण अफ्रीका)- 80 विकेट, 1998
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। साल 1998 में उन्होंने 14 मैचों में 80 विकेट झटके। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88 रन देकर 6 विकेट का रहा। डोनाल्ड ने अपने टेस्ट करियर में 72 मैचों की 129 पारियों में कुल 330 विकेट लिए।
5. जोएल गार्नर (वेस्टइंडीज)- 79 विकेट, 1984
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। साल 1984 में उन्होंने 15 मैचों में 79 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 रन देकर 6 विकेट का रहा। गार्नर ने वेस्टइंडीज के लिए 58 टेस्ट मैचों की 111 पारियों में कुल 259 विकेट लिए।

