Thursday, March 5

टीम इंडिया ने अभी तक टेस्ट में पांच पिंक बॉल मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि दो में टीम को हार झेलनी पड़ी है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की ओर से पिंक बॉल टेस्ट में तीन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर कौन हैं।

पिंक बॉल टेस्ट में सबसे अब तक सबसे अधिक रन लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम

5. चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में पाँचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक तीन पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 98 रन बनाए हैं। पहला मैच उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहाँ उन्होंने 55 रन बनाए थे। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया था।

top-5-highest-run-getters-for-indian-team-player-in-pink-ball-tests
Cheteshwar Pujara

दूसरा मैच 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में था। उस मैच की पहली पारी में पुजारा ने 43 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए। उस मैच में भारत की पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तीसरा और आखिरी पिंक बॉल मैच पुजारा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। उस मैच में भी वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे।

4. अजिंक्य रहाणे

top-5-highest-run-getters-for-indian-team-player-in-pink-ball-tests
Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे  पिंक बॉल टेस्ट में अब तक 3 मैच खेले हैं और कुल 100 रन बनाए हैं। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 51 रन बनाए थे, जिससे भारत को पहली पारी में 243 रनों की बढ़त मिली थी।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जब वह कप्तान थे, तब पहली पारी में 42 रन बनाए। लेकिन दूसरी पारी में वह बिना रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले मैच में उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए।

3. श्रेयस अय्यर

top-5-highest-run-getters-for-indian-team-player-in-pink-ball-tests
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए सिर्फ एक ही पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला है। यह मैच 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। इस मैच की पहली पारी में अय्यर ने शानदार 92 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम ने 252 रन बनाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और 67 रन बनाए। भारत ने अपनी पारी 9 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से हराया था

2. रोहित शर्मा

top-5-highest-run-getters-for-indian-team-player-in-pink-ball-tests
Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने अब तक तीन पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले और 173 रन बनाए हैं। अपने पहले मैच में, जो बांग्लादेश के खिलाफ था, रोहित ने 21 रन बनाए। भारत ने ये मैच आसानी से जीत लिया था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने पहली पारी में 66 रन और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए। इस मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने पहली पारी में 15 रन और दूसरी पारी में 46 रन बनाए।

यह भी पढ़े: Rohit Sharma: सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े

1. विराट कोहली

top-5-highest-run-getters-for-indian-team-player-in-pink-ball-tests
Virat Kohli

इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा कुल 277 रन, जो उन्होंने 6 पारियों में बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 136 रन की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 74 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में उन्होंने 27 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ 2022 में उन्होंने पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े: Steve Smith vs Virat Kohli: ICC वनडे टूर्नामेंट्स में कौन किस पर भारी?

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version