क्रिकेट दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है। पिछले कुछ सालों में इसमें नाम और फेम भी काफी ज्यादा मिल रहा है। जिसके चलते अब बच्चे इसको खेलने के प्रति बहुत मेहनत कर रहे हैं। जब भी किसी से क्रिकेट के सबसे अमीर खिलाड़ी के बारे में पूछा जाता है तो उनके जेहन में एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम ही आता है। आए भी क्यों न, इन्होंने अपने खेल से नाम और पैसा भी कमाया है। लेकिन वे अभी भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं हैं। बल्कि, ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा धनवान हैं।
ये हैं दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेटर
5. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 634 करोड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। वे लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसमें उनको सैलरी और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी अच्छी-खासी कमाई होती थी। जबकि, आईपीएल से भी ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ ने लगभग 17 करोड़ कमाए थे।
हाल ही में वे दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइज़ी ‘प्रीटोरिया कैपिटल्स’ के हेड कोच होने के साथ-साथ मेंटॉर की भूमिका भी निभा रहे हैं। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट भी कर रखा है, जिसके चलते उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है। उनकी नेटवर्थ की बात की जाए, तो इस समय लगभग 634 करोड़ है।
4. एमएस धोनी (MS Dhoni) 1000 करोड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे सफल लीडर में से एक एमएस धोनी अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपने खेल से असंख्य प्रशंसक बनाए। जिसके चलते लोग उनको काफी प्यार भी देते हैं और वे ब्रांड्स के सबसे चहेते भी हैं।
धोनी की कमाई का मुख्य ज़रिया ब्रांड एंडोर्समेंट है। उन्होंने बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ करार कर रखा है। यही नहीं, वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खेती कर रहे हैं, जिससे भी उनको काफी फायदा होता है। अगर इस सफलतम कप्तान की नेटवर्थ की बात की जाए, तो लगभग 1000 करोड़ के आसपास है।
3. विराट कोहली (Virat Kohli) 1050 करोड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शुमार विराट कोहली के प्रशंसकों की कमी नहीं है। उनके एक इशारे पर फैंस कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। उन्होंने यह भरोसा कमाया है, जिसके चलते वे आज भी ब्रांड्स की पहली पसंद बने हुए हैं।
इस दिग्गज बल्लेबाज़ की कमाई का मुख्य स्रोत बड़े ब्रांड्स के साथ करार करना है। जबकि, इसके अलावा उनको आईपीएल खेलने के लिए भी पैसा मिलता है और इसके साथ वे बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी हैं, जहाँ से भी उनको अच्छी-खासी कमाई देखने को मिलती है। विराट कोहली की नेटवर्थ की बात की जाए, तो लगभग 1050 करोड़ है।
2. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 1300 करोड़

टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का जलवा आज भी देखने को मिलता है। उन्होंने 24 साल तक भारत की उम्मीदों को अपने कंधों पर उठाया है। वे पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर थे, जिनको साइन करने के लिए ब्रांड्स की लंबी लाइन लगी रहती थी। वे रिटायरमेंट के एक दशक के बाद भी एक ग्लोबल आइकन बने हुए हैं।
इस महानतम बल्लेबाज़ की कमाई का ज़रिया देखें, तो उसमें बहुत हद तक श्रेय ब्रांड एंडोर्समेंट को जाता है। उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो वह लगभग 1300 करोड़ है।
1. आर्यमन बिरला (Aryaman Birla) 70,000 हज़ार करोड़

आर्यमन बिरला, भारत के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया है और अब वे अपने पिता का बिज़नेस संभाल रहे हैं। उन्होंने कुछ समय घरेलू क्रिकेट भी खेला है और आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं।
आर्यमन बिरला की अगर नेटवर्थ की बात की जाए, तो वह 70,000 हज़ार करोड़ के आसपास है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है?
आर्यमान बिरला दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।

