Friday, February 13

इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों की साझेदारी किसी भी मैच का रुख पलट सकती है। इस दौरान कभी अच्छी साझेदारी के दम पर पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाते हैं तो कभी आखिरी ओवरों तक टिक कर टीम को जीत दिलाने का काम करते हैं। इस लिस्ट में शामिल भारतीय खिलाड़ियों के नाम जानते हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप में रन बनाए हैं।

ये हैं टी20 इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों की टॉप 5 पार्टनरशिप

1. तिलक वर्मा और संजू सैमसन

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों के टॉप 5 पार्टनरशिप
sanju samson and tilak verma

टीम इंडिया की इस जोड़ी को टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी में गिना जाता है। 15 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए, 210 रनों की पार्टनरशिप की थी। इस दौरान तिलक वर्मा ने 120 रन बनाए और संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109* रन बनाए।

2. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह

इस लिस्ट में भारतीय टीम की तरफ़ से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली गई है। 17 जनवरी 2024 को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर नाबाद 190 रन की साझेदारी की। इस पारी में हिटमैन ने 69 बॉल में 175.36 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए, उनके साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह ने 69 रनों की पारी खेली। इस पारी में ही रोहित ने अपने 121 रन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।

3. संजू सैमसन और दीपक हूडा

28 जून 2022 को डब्लिन के मालाहाइड में खेलते हुए, संजू सैमसन और दीपक हूडा दूसरे विकेट के लिए 176 रन बनाए। इस दौरान दीपक हूडा ने 57 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली थी जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। संजू ने इस मैच में 42 गेंदों में 77 रन की पारी खेली।

4. सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन

12 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने मिलकर 173 रन की साझेदारी की। इस मैच में संजू सैमसन ने 47 गेंद खेलते हुए 111 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 11 छक्के शामिल थे, उनके साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 75 रन बनाए।

5. रोहित शर्मा और केएल राहुल

IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए हैं शतक

दिसंबर 2017 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेलते हुए केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने 165 रन बनाए। इस इनिंग में रोहित ने 43 गेंदों में 118 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे। वहीं राहुल ने 49 गेंदों पर 89 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version