BAN vs HKG: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने अपना जीत के साथ आगाज किया है। इसके चलते हुए बांग्लादेश की टीम ने हांगकांग को 9 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए हांगकांग की टीम ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 3 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में जीत के हीरो बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास रहे हैं।
बांग्लादेश टीम की खराब शुरुआत :-
इस मैच में मिले 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने केवल 34 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था। उस समय बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन 14 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए थे।

उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया था। इसके बाद फिर बल्लेबाज तंज़ीद हसन के रूप में बांग्लादेश की टीम को दूसरा झटका लगा। इस मैच में उन्होंने 18 गेंद खेलकर केवल 14 रन ही बनाए।
लिटन दान ने लगाया शानदार अर्धशतक :-
इसके बाद फिर कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। इस मैच में कप्तान लिटन दास ने 39 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली।

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का भी आया। जबकि अन्य बल्लेबाज तौहीद हृदोय 36 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में केवल एक चौका ही लगाया। इस दौरान खेलते हुए तौहीद हृदोय काफी असहज दिखाई दिए।
ऐसी रही थी हांगकांग की बल्लेबाजी :-
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की क्रिकेट टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे। वहीं इस टीम की तरफ से निजाकत खान ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 40 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का भी आया था।

उनके अलावा अन्य बल्लेबाज जीशान अली (30), कप्तान यासिम मुर्तजा (28), और बाबर हयात ने टीम के लिए (14) रनों का योगदान दिया था। जबकि बांग्लादेश की टीम के लिए तस्कीन अहमद, तंजीम हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






