India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आगामी वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है। इसके अलावा इस वनडे सीरीज से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस बार भी इन दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। तभी तो अब ऐसे में इस वनडे सीरीज में खूब चौके और छक्के लगेंगे। आइए इस वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच कोण बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
1. रोहित शर्मा : 47 छक्का :-
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर है।

इस टीम के खिलाफ उन्होंने 31 मैचों की 29 पारियों में खेलते हुए कुल 1073 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 6 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 93 चौका और 47 छक्के भी देखने को मिले हैं।
2. सचिन तेंदुलकर : 26 छक्का :-
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है।

इस टीम के खिलाफ उन्होंने 42 मैचों की 41 पारियों में खेलते हुए कुल 1750 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ कुल 204 चौके और 26 छक्के भी लगाए हैं।
3. क्रिस केर्न्स : 25 छक्का :-
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस केर्न्स का नाम आता है।

इस टीम के खिलाफ उन्होंने 32 मैचों में 28 पारियों में खेलते हुए कुल 838 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच हमें उनके बल्ले से 3 शतक और एक अर्धशतक भी देखने को मिला है। वहीं इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 61 चौके और 25 छक्के भी लगाए थे।
4. विराट कोहली : 24 छक्का :-
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे पायदान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 33 मैचों की 33 पारियों में खेलते हुए कुल 1657 रन बनाए हैं।

जबकि इस बीच हमें उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस समय वह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने अभी तक 148 चौके और 24 छक्के भी लगाए हैं।
5. शुभमन गिल : 22 छक्का :-
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है।

इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में अभी तक कुल 623 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अभी तक 60 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

