श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद R. Premadasa Stadium दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। खास तौर पर टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह मैदान बड़े स्कोर और रोमांचक नतीजों के लिए जाना जाता है। यहां खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने कई मौकों पर विशाल स्कोर बनाया है और अपनी ताकत दिखाई है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा टी20I स्कोर 2018 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। इस आर्टिकल में हम आपको इस मैदान पर भारतीय टीम द्वारा बनाए गए टॉप 5 स्कोर के बारे में बताएंगे।

1. भारत – 174/7 बनाम श्रीलंका (10 फरवरी 2009)

6 मार्च 2018 को श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए SL ने 171/4 रन बनाया था। भारतीय टीम ने इस स्कोर 19.2ओवर में 174/7 का स्कोर बनाया हालांकि विकेट गिरते रहे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस मैच में शिखर धवन ने 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।

2. भारत – 174/3 बनाम श्रीलंका (6 सितंबर 2017)

6 सितंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए T20I मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने 174/3 का लक्ष्य केवल 19.2 ओवर में 9.00 रन रेट से हासिल किया। भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। संतुलित बल्लेबाज़ी और तेज़ रन गति की बदौलत टीम इंडिया ने मैच जीत हांसिल किया था।

यह भी पढ़े: IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के अब तक के आंकड़े और प्रदर्शन

3. भारत – 168/6 बनाम बांग्लादेश (18 मार्च 2018)

18 मार्च 2018 को भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 168/6 का स्कोर बनाया था। 20 ओवर में 8.40 की रन रेट से बना यह स्कोर दबाव की स्थिति में बनाया गया था। भारतीय टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की और अंत में तेजी से रन बनाकर लक्ष्य को आसान किया। इस मैच में भारत को जीत मिली थी।

यह भी पढ़े: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में टीम इंडिया के टॉप 5 सबसे बड़े T20I टोटल

4. भारत- 153/4 बनाम श्रीलंका  (2018)

153 रन का लक्ष्य कागज़ पर आसान लग सकता है, लेकिन प्रेमदासा की पिच पर यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भारत ने 153/4 बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इस चेज में साझेदारियों की अहम भूमिका रही, जिससे दबाव नियंत्रित रहा और मैच सुरक्षित तरीके से खत्म हुआ।

5. भारत- 140/4 बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (2018)

2018 में ही भारत ने 140 रन का लक्ष्य 140/4 बनाकर हासिल किया। यह मुकाबला दर्शाता है कि टीम परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बदलने में सक्षम है। जहाँ जरूरत हो वहाँ आक्रामकता, और जहाँ आवश्यक हो वहाँ धैर्य।

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कोलंबो का यह मैदान भारतीय टीम के लिए काफी अनुकूल रहा है। इस बार भारत और पाकिस्तान टीम के बीच इसी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। इस बार सभी क्रिकेट प्रेमियों को भारत से बड़े स्कोर और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद रहेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version